LAC: अमेरिकी एडमिरल बोले, भारत-चीन तनाव 4 दशकों में सबसे खराब स्तर पर

Webdunia
गुरुवार, 10 मार्च 2022 (15:43 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका के एक शीर्ष सांसद ने हिन्द-प्रशांत पर कांग्रेस की सुनवाई के दौरान सांसदों से कहा कि वास्तविक नियंत्रण रेखा पर भारत और चीन के बीच तनाव 4 दशकों में सबसे खराब स्तर पर है। अमेरिका के हिन्द-प्रशांत कमान के एडमिरल जॉन एक्विलिनो का यह बयान बुधवार को तब आया है, जब भारत और चीन के बीच 11 मार्च को 15वें दौर की उच्चस्तरीय वार्ता होनी है। सामरिक रूप से महत्वपूर्ण हिन्द-प्रशांत क्षेत्र में चीन की आक्रामकता बढ़ती जा रही है।

ALSO READ: चीन ने भारत को बताया 'भाई', कहा- साथ चलने में दोनों का फायदा
 
उन्होंने सदन की सशस्त्र सेवा समिति के सदस्यों से कहा कि पीआरसी (पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना) और भारत के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा पर तनाव 4 दशकों से भी ज्यादा समय में सबसे खराब स्तर पर हैं। एक्विलिनो ने कहा कि अक्टूबर 2021 में चीनी संसद ने भूमि सीमा कानून पारित किया था जिसमें पवित्र और अलंघनीय संप्रभुत्ता और क्षेत्रीय अखंडता की बात कही गई और सीमा सुरक्षा में पीपुल्स लिबरेशन आर्मी की वृहद संलिप्तता के लिए घरेलू वैध रूपरेखा मुहैया कराई गई।
 
हिन्द-प्रशांत सुरक्षा मामलों के लिए सहायक रक्षामंत्री एली रटनेर ने कहा कि भारत-चीन सीमा पर वास्तविक नियंत्रण रेखा के घटनाक्रम पर अमेरिका करीबी नजर रख रहा है। कांग्रेस सदस्य एंडी किम के एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि भारत को एलएसी पर चीन से कड़े हालात का सामना करना पड़ा है।
 
एक्विलिनो ने गलवान घाटी में झड़प का संदर्भ देते हुए कहा कि चीन ने भारत की ओर वास्तविक नियंत्रण रेखा पर सैनिकों की जान ली। इस झड़प में भारत के 20 सैनिक शहीद हो गए थे। पिछले साल फरवरी में चीन ने आधिकारिक रूप से माना था कि भारतीय सेना के साथ झड़पों में 5 चीनी सैन्य अधिकारी और सैनिक मारे गए थे।
 
एक्विलिनो ने कहा कि चीन, अमेरिका तक मार करने में सक्षम पारंपरिक हथियार बनाते हुए वैश्विक सैन्य शक्ति बनना चाहता है और ताइवान पर कब्जा जमाने की क्षमता हासिल करना चाहता है। भारतीय अधिकारियों के मुताबिक भारत और चीन टकराव वाले बाकी के इलाकों में 22 महीने से चल रहे गतिरोध को खत्म करने के लिए लद्दाख में चुशुल मोल्दो बैठक केंद्र में अगले चरण की सैन्य वार्ता करेंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

पाकिस्तान में बेनाम सामूहिक कब्रों के पास बिलखती महिलाएं कौन हैं...?

नरेंदर सरेंडर... भोपाल में PM मोदी पर राहुल गांधी ने बोला जमकर हमला

क्या ये वन नेशन, वन हसबैंड योजना है, मोदी के नाम का सिंदूर लगाएंगे, Operation Sindoor पर भगवंत मान के बयान पर बवाल

Operation Sindoor में भारतीय नुकसान पर फिर आया CDS अनिल चौहान का बयान, जानिए क्या कहा

सोनम की सास से बातचीत की आखिरी ऑडियो क्‍लिप वायरल, पढ़िए पूरी बात, लापता होने से पहले क्‍या कहा था बहू ने?

सभी देखें

नवीनतम

नाजी शासन को चुनौती देने वाली भारतीय राजकुमारी

गडकरी ने देहरादून के लिए देखा सपना, हवा में चलेगी डबल डेकर बस

Pakistan ने बनाया था 48 घंटे का प्लान, CDS अनिल चौहान ने बताया भारत कैसे 8 घंटे में घुटनों पर लाया

नॉर्थईस्ट में बाढ़ से हाहाकार, असम के 21 जिलों के 6.33 लाख लोग प्रभावित, 17 की मौत

4 दिन के युद्ध में पाकिस्तान में कैसे मची तबाही, आ गई Operation Sindoor की पूरी Details

अगला लेख