मसूद अजहर मामले में भारत सुरक्षा परिषद से नाराज

Webdunia
गुरुवार, 6 अक्टूबर 2016 (08:18 IST)
संयुक्त राष्ट्र। भारत ने संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित विभिन्न आतंकवादी संगठनों के नेताओं पर प्रतिबंध लगाने में विफल रहने पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आलोचना की है।
 
संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि सईद अकबरूद्दीन ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र वर्तमान समय की चुनौतियों का सामना करने के लिए अपना उत्तरदायित्व ठीक से नहीं निभा रहा है।
 
अकबरूद्दीन का यह बयान चीन की ओर से पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) के सरगना मसूद अजहर पर संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंध का विरोध करने के बाद आया है। उल्लेखनीय है कि चीन ने  मसूद अजहर पर संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंध लगाने संबंधी भारत के प्रयासों का विरोध किया था। 
 
अकबरूद्दीन ने कहा कि सुरक्षा परिषद एक ऐसी निकाय है जो छह महीने के भीतर विभिन्न आतंकवादी संगठनों पर प्रतिबंध लगाने को लेकर विचार करती है। अकबरूद्दीन ने कहा कि यदि इस दौरान भी कोई निर्णय नहीं लिया जाता तो परिषद तीन महीने का अतिरिक्त समय लेकर मामले पर पुन: विचार करती है।
 
अकबरूद्दीन ने यह बयान संयुक्त राष्ट्र के कार्यों पर महासचिव की ओर से पेश की गई रिपोर्ट पर बहस के दौरान दिया।
 
गौरतलब है कि 15 सदस्यीय संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में केवल चीन ही एक ऐसा देश है जिसने जैश-ए-मोहम्मद सरगना मसूद अजहर पर प्रतिबंध लगाने का विरोध किया था। (वार्ता) 
Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सोना हुआ रिकॉर्ड तोड़ महंगा, कीमत 85,000 के पार, चांदी के दाम भी बढ़े

पैसा लो और स्वीडन से जाओ, प्रवासियों को दिए जाएंगे 34000 डॉलर

महाकुम्भ में अघोरी बाबा को मिली रशियन, अनोखी प्रेम कहानी को देख क्या कह रहे हैं लोग

Maha Kumbh 2025 : भगदड़ में हजारों लोग मारे गए, डेड बॉडी पानी में डाल दी, क्या महाकुंभ का सच छुपा रही है सरकार

ग्लोबल फायर इंडेक्स की लिस्ट जारी, पाकिस्तान को बड़ा झटका, जानिए कहां है भारत?

सभी देखें

नवीनतम

GIS 2025: भोपाल को औद्योगिक राजधानी के रूप में मिलेगी नई पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

वोटिंग से पहले दिल्ली में हाई वॉल्टेज ड्रामा, सीएम आतिशी पर FIR, पुलिसवाले को थप्पड़ से बवाल

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को जान से मारने की धमकी, कहा, मार दो, पहले ही श्राद्ध तर्पण कर दिया

भारत ने 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र के नियमित बजट में 3.764 करोड़ डॉलर का किया भुगतान

PMJAY-MA योजना बनी कैंसर मरीजों के लिए वरदान, 6 सालों में 2 लाख कैंसर मरीज़ों का निःशुल्क उपचार

अगला लेख