भारत का करारा हमला, आतंकवाद का वैश्विक केंद्र बना पाकिस्तान

Webdunia
गुरुवार, 6 अक्टूबर 2016 (07:58 IST)
संयुक्त राष्ट्र। भारत ने पाकिस्तान पर पलटवार करते हुए कहा कि विश्व निकाय में उस देश द्वारा कश्मीर पर किए जा रहे वादे पर कोई भी समर्थन नहीं है जिस देश ने खुद को आतंकवाद के वैश्विक केंद्र के तौर पर स्थापित किया है।
 
संरा में भारत के स्थायी प्रतिनिधि सैयद अकबरूद्दीन ने संरा महासभा में ‘रिपोर्ट ऑफ सेक्रेटरी जनरल ऑन दी वर्क ऑफ दी ऑर्गेनाइजेशन’ पर बहस के दौरान पाकिस्तानी दूत महीला लोधी द्वारा कश्मीर पर की गई टिप्पणियों को सिरे से खारिज कर दिया।
 
अकबरूद्दीन ने कहा कि कुछ समय पहले ही हमने इकलौती ऐसी आवाज सुनी थी जिसमें मेरे देश के अभिन्न हिस्से के बारे दावे किए जा रहे थे। यह आवाज उस देश से आ रही है जिसने खुद को आतंकवाद का वैश्विक केंद्र बना लिया है।
 
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान द्वारा कश्मीर पर किए जा रहे दावों को अंतरराष्ट्रीय बिरादरी में कोई समर्थन नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने भी संरा महासभा में अपने संबोधन में कश्मीर मुद्दा उठाया था लेकिन उन्हें भी कोई समर्थन नहीं मिला।
 
अकबरूद्दीन ने कहा, 'दस से भी कम दिन पहले महासभा का हॉल इस बात का गवाह बना था कि पाकिस्तान के आधारहीन दावों का एक भी देश ने समर्थन नहीं किया था। और कुछ कहने की जरूरत ही नहीं है।' अकबरूद्दीन ने जोर देकर कहा कि भारत पाकिस्तान को एक समान प्रतिक्रिया ही दे रहा है।
 
उन्होंने कहा, 'अपनी बेकार की लालसा छोड़ दो। जम्मू और कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और हमेशा रहेगा। अंतरराष्ट्रीय मंच का पाकिस्तान चाहे जितना भी दुरूपयोग कर ले लेकिन सचाई बदल नहीं सकती। पाकिस्तान के इस रूख का जमाना अब गुजर चुका है।' (भाषा) 
 
Show comments

जरूर पढ़ें

राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री मोदी को संविधान की प्रति दिखाने के मायने

पंडित प्रदीप मिश्रा की मुश्किलें बढ़ीं, मथुरा के संत और धर्माचार्य सुनाएंगे सजा

UP से उत्तराखंड तक HIV पॉजिटिव लुटेरी दुल्हन का खौफ, 5 पतियों के साथ मनाई सुहागरात

पहली बारिश में ही टपकी अयोध्या राम मंदिर की छत, क्या बोले मुख्‍य पुजारी सत्येन्द्र दास

भारत में लॉन्च हुआ Meta AI, WhatsApp, Insta और Facebook को होगा फायदा

सभी देखें

नवीनतम

आपातकाल की 50वीं बरसी, भाजपा नेताओं का कांग्रेस पर बड़ा हमला, क्या बोले PM मोदी?

आपातकाल की 50वीं बरसी पर क्या योगी आदित्यनाथ?

live : लोकसभा स्पीकर होंगे ओम बिरला, 11:30 बजे दाखिल करेंगे नामांकन

मध्‍यप्रदेश से बंगाल तक राहत की बारिश, जानिए दिल्ली कब पहुंचेगा मानसून

बिना एक भी गोली चलाए ताइवान पर कैसे कब्जा कर सकता है चीन

अगला लेख