भारत-जापान के बीच हो सकता है असैन्य परमाणु सहयोग समझौता

Webdunia
रविवार, 6 नवंबर 2016 (20:02 IST)
टोक्यो। भारत व जापान इस सप्ताह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा के दौरान ऐतिहासिक असैन्य परमाणु सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर कर सकते हैं। इससे जहां इन दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय आर्थिक व सुरक्षा संबंध मजबूत होंगे वहीं अमेरिकी कंपनियों द्वारा भारत में परमाणु संयंत्र लगाना और सुगम होगा।
उल्लेखनीय है कि जापान के प्रधानमंत्री शिंजो एबे पिछले साल दिसंबर में भारत की यात्रा पर गए थे तो दोनों देशों में असैन्य परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में सहयोग के लिए व्यापक सहमति बनी थी। लेकिन कुछ मुद्दे लंबित होने के कारण इस समझौते पर अभी हस्ताक्षर किए जाने हैं।
 
जापान के प्रमुख अखबार योमियुरी शिंमबुन ने आज खबर दी कि मोदी व एबे  शुक्रवार को समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे। इस संधि से जापान द्वारा भारत को परमाणु प्रौद्योगिकी के निर्यात का मार्ग प्रशस्त होगा। जापान के साथ इस तरह का समझौता करने वाला भारत पहला देश होगा जिसने एनपीटी पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं। मोदी 11 नवंबर से जापान की यात्रा पर आ रहे हैं। (भाषा) 

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख