भारत और जापान के बीच असैन्य ऐतिहासिक परमाणु समझौता

Webdunia
शुक्रवार, 11 नवंबर 2016 (17:16 IST)
टोक्यो। भारत और जापान ने आज परमाणु ऊर्जा के शांतिपूर्ण इस्तेमाल के लिए एक ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर कर दिए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे के बीच हुई शिखर बैठक के बाद इस समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। इसके अलावा दोनों देशों के बीच अंतरिक्ष समेत विभिन्न क्षेत्रों में नौ अन्य समझौतों पर भी हस्ताक्षर किए गए।
परमाणु समझौते को लेकर दोनों देशों के बीच लम्बे समय से बातचीत चल रही थी। इस पर जापानी प्रधानमंत्री की पिछले वर्ष दिसम्बर में भारत यात्रा के दौरान सहमति बनी थी लेकिन प्रक्रियात्मक औपचारिकताएं पूरी की जानी थी। आज इस समझौते पर हस्ताक्षर कर दिए गए। जापान ने किसी ऐसे देश के साथ पहली बार परमाणु समझौता किया है जिसने परमाणु अप्रसार संधि पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं। भारत परमाणु अप्रसार संधि को भेदभावपूर्ण मानता है इसलिए उसने इस संधि पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं, लेकिन वह अपनी तरफ से इससे जुड़े नियमों का पालन करता है।
 
इस समझौते से 48 देशों के परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह की सदस्यतता के भारत के प्रयासों को बल मिलेगा। बैठक के बाद मोदी ने जापानी प्रधानमंत्री के साथ एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा कि असैन्य परमाणु समझौता स्वच्छ ऊर्जा में दोनों देशों की भागीदारी विकसित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।  उन्होंने कहा कि परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में सहयोग से भारत को जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने में मदद मिलेगी। प्रधानमंत्री ने समझौते के लिए आबे, जापानी सरकार तथा संसद को धन्यवाद दिया।

Show comments

कन्याकुमारी में PM मोदी के ध्यान कार्यक्रम पर कांग्रेस को आपत्ति, चुनाव आयोग में लगाई गुहार

PM मोदी की टिप्पणी पर कांग्रेस ने किया कटाक्ष, महात्मा गांधी को किसी प्रमाण पत्र की जरूरत नहीं

क्या दिल्ली में वाकई 52 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ तापमान? IMD ने बताई सचाई

लोकसभा चुनाव लड़ रहे राजनीतिक दलों में 104% की भारी वृद्धि, ADR रिपोर्ट से हुआ खुलासा

कितने तापमान पर होती है गर्मी से मौत? ज्यादा गर्मी में क्यों खराब होते हैं अंग?

75 दिन चले लोकसभा चुनाव प्रचार के 7 बड़े मुद्दे जो 7 चरणों में गूंजे

अग्निकुल ने रचा इतिहास, अग्निबाण का सफल परीक्षण

झुलसती, डूबती जिंदगियां, एशिया पर जलवायु परिवर्तन का सबसे अधिक कहर

AC में धमाके से फ्लैट में लगी आग

अगला लेख