लता मंगेशकर के निधन से विश्व भी शोक में डूबा, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Lata Mangeshkar
Webdunia
रविवार, 6 फ़रवरी 2022 (20:49 IST)
नई दिल्ली। भारत रत्न स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर के निधन पर रविवार को श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान तथा पाकिस्तान सहित दुनियाभर के कई देशों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
 
अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजाई ने ट्वीट किया कि अपनी आवाज से लता मंगेशकर ने लाखों लोगों के दिलों को खुशी से भर दिया। उनकी धुन सार्वभौमिक और हमेशा के लिए है। उनके परिवार और भारत के लोगों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। उनकी आत्मा को शांति मिलें।'
 
श्रीलंका के राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे ने ट्वीट किया कि लता मंगेशकर की आत्मा को शांति मिलें, भारत की संगीत की रानी, जिन्होंने अपनी सुनहरी और अद्वितीय आवाज से करोड़ों-अरबों लोगों के दिलों को छुआ है। उनकी मधुर आवाज की स्मृति सदियों तक हमारे बीच रहेगी।
 
श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिन्दा राजपक्षे ने ट्वीट कर लिखा कि भारत की स्वर कोकिला लता मंगेशकर अमर रहें। सीमाओं को पार करने वाले दशकों के मनोरंजन के लिए शुक्रिया। आपने ‘संगीत वैश्विक भाषा है’ कहावत को चरितार्थ किया।'
 
पाकिस्तान के सूचना और प्रसारण मंत्री फवाद चौधरी ने कहा कि वे संगीत की बेताज साम्राज्ञी थीं। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि एक महान हस्ती हमारे बीच नहीं रही। लता मंगेशकर सुरों की रानी थीं। उन्होंने दशकों तक संगीत की दुनिया पर राज किया। वे संगीत की बेताज सम्राज्ञी थीं। उनकी आवाज हमेशा लोगों के दिलों पर राज करती रहेंगीं। श्रद्धांजलि।
 
शहबाज शरीफ ने कहा कि लता मंगेशकर के निधन से संगीत की दुनिया ने एक गायक को खो दिया है, जिन्होंने अपनी सुरीली आवाज से पीढ़ियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
 
बांग्लादेश के विदेश मंत्री ने उनके निधन पर ट्वीट कर शोक जताते हुए कहा कि महान गायिका लता मंगेशकर के निधन पर गहरी संवेदना, वह संगीत में उनके अद्वितीय योगदान के लिए भारत के लोगों सहित उपमहाद्वीप तथा दुनिया के लोगों के दिलों में जीवित रहेंगी। हमारी प्रार्थना है कि उनकी दिवंगत आत्मा की शांति मिलें। 
 
बांग्लादेश की संयुक्त राष्ट्र में राजदूत रबाब फातिमा ने ट्वीट कर लता मंगेशकर के निधन पर दुख व्यक्त किया। उऩ्होंने लिखा कि बहुत दुख की बात है। एक किंवदंती का गुजरना, एक युग का अंत है। वह अपनी मधुर आवाज और संगीत के माध्यम से जीवित रहेंगी। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।"
 
भारत में जर्मनी के राजदूत वाल्टर जे लिंडनर, जो स्वयं एक संगीतकार है। उन्होंने ट्वीट में कहा कि  मेरी आवाज़ ही, पहचान है.. गर याद रहे.. स्वर कोकिला। 
 
भारत में अमेरिकी दूतावास ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि इतिहास भारत के संगीत में उनके योगदान को सुनहरे शब्दों में याद किया जाएगा। पोलैंड के राजदूत एडम बुराकोव्स्की ने उन्हें ट्वीट कर श्रद्धांजलि अर्पित की। भारत में इज़राइल दूतावास ने ट्वीट किया कि संगीत में लता के योगदान और उनकी आवाज को हमेशा याद किया जाएगा। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मोदी के बाद कौन? दिल्ली में बंद कमरों में हो रही मैराथन मीटिंग्स ने मचाया सियासी तूफान!

सैनिक वर्दी में आए थे आतंकी, नाम और धर्म पूछकर पर्यटकों को मौत के घाट उतारा, पढ़िए कैसे रची थी पूरी साजिश

एक जोड़ी चप्पल लौटाना पड़ा महंगा, 99 हजार की ऑनलाइन ठगी का हो गए शिकार

आतंकियों ने धर्म पूछा, और मार दी गोली, नवविवाहिता पत्नी के नहीं थम रहे आंसू

मराठवाड़ा में किसानों की आत्‍महत्‍या का आंकड़ा हैरान कर देगा, 3 महीनों में इतने किसानों ने दी जान

सभी देखें

नवीनतम

Pahalgam Attack : पहलगाम आतंकी हमले से भड़के लोग, जम्मू में पाकिस्‍तान विरोधी प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प

देश में सर्वाधिक 2600 रूपये प्रति क्विंटल दर पर गेहूं खरीद रही है मध्यप्रदेश सरकार

यूरोप जाते जाते चले गए कश्‍मीर और उजड़ गया माथे का सिंदूर, रूला देगी विनय नरवाल की पत्‍नी हिमांशी की दास्‍तां

Pahalgam attack : एयरस्ट्राइक के खौफ में पाकिस्तान, PoK में खाली कराए टेरर ट्रेनिंग कैंप, क्या है भारत की रणनीति

pahalgam terror attack : पहलगाम आतंकी हमले पर क्या बोले गए रॉबर्ट वाड्रा, PM मोदी के लिए संदेश- मुसलमान महसूस कर रहे थे कमजोर

अगला लेख