UN में भारत ने फिर लगाई लताड़, कहा- झूठ फैलाने से बाज आए पाकिस्तान

Webdunia
शुक्रवार, 10 जनवरी 2020 (09:24 IST)
न्यूयॉर्क। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि सैयद अकबरुद्दीन ने पाकिस्तान को लताड़ते हुए कहा कि वह भारत को लेकर झूठ फैला रहा है, लेकिन उसके फर्जीवाड़े को स्वीकार करने वाला यहां कोई भी नहीं है। पाकिस्तान को ऐसी हरकतों से बाज आना चाहिए।
 
उन्होंने कहा कि एक प्रतिनिधिमंडल जो झूठ का पर्याय है उसने एक बार फिर से आज फर्जी झूठ को फैलाने की कोशिश की है। हम इसे पूरी तरह सिरे से खारिज करते हैं। पाकिस्तान लगातार झूठ फैला रहा है उसे अपनी ऐसी हरकतों से बाज आना चाहिए। पाकिस्तान को मेरा कहना है कि अब काफी देर हो चुकी है, आपको अपने झूठे प्रोपगैंडा से बाज आना चाहिए, आपके झूठ के लिए दुनिया में कोई जगह नहीं है।
 
अकबरुद्दीन ने कहा कि यह देखा जा सकता है कि काउंसिल में लगातार प्रमाणिकता और पहचान का संकट बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के नेटवर्क का वैश्वीकरण हो रहा है, नई तकनीक का हथियारीणकरण हो रहा, आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई करने में सदन विफल रहा है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

व्हाइट हाउस ने की भारत की प्रशंसा, कहा- दुनिया में भारत जैसे जीवंत लोकतंत्र बहुत कम

Weather Updates: 14 साल का रिकॉर्ड टूटा; दिल्ली में पारा 47 डिग्री के पार, अगले 5 दिन भीषण लू का अलर्ट

8 राज्यों की 49 सीटों पर आज थमेगा चुनाव प्रचार का शोर, 20 मई को मतदान

भारत में महिलाएं क्या सांसद बनने पर भी सुरक्षित नहीं

हरियाणा के नुंह में श्रद्धालुओं से भरी चलती बस में आग, 8 की मौत

अगला लेख