इन देशों के आगे भारत की गर्मी कुछ भी नहीं

Webdunia
मंगलवार, 26 मई 2015 (10:59 IST)
नौ तपा शुरू हो चुका है। आसमान से सूरज लगातार आग उगल रहा है। लोगों का घर से बाहर निकलना दूभर हो गया है। दिल्ली में पारा 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

देश में गर्मी के प्रकोप से कई सौ लोगों की अब तक जान जा चुकी है। हर कोई कहता है, आह...कितनी गर्मी है। लेकिन क्या आप जानते हैं। भारत से भी ज्यादा गर्म देश इस धरती पर हैं। आइए हम आपको रूबरू कराते हैं ऐसे देशों से जहां साल पर भीषण गर्मी पड़ती है। 
 
लीबिया : लीबिया दुनिया के सबसे गर्म देशों में से एक है। यहां का तापमान भारत के तापमान के कहीं ज्यादा है और अभी तक यहां का तापमान 58 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया जा चुका है।

लीबिया में रेगिस्तान ज्यादा है, जिसकी वजह से सूर्य की किरणें रेगिस्तान को गर्म कर देती हैं और पूरा वातावरण बेहद गर्म हो जाता है। यहां पूरे साल में  बारिश भी कम होती है। यहां साल के लगभग 12 महीने गर्मी होती है।  
 

सऊदी अरब : सऊदी अरब विश्व में अपनी तेल संप्रदा के लिए जाना जाता है। इसलिए यह विश्व के अमीर देशों में से एक है। इसके अमीर देश होने के बावजूद यहां तेज गर्मी पड़ती है।

यहां का तापमान 50 डिग्री के आस-पास हमेशा बना रहता है। इस देश में भी रेगिस्तान दूर-दूर तक फैले हुए हैं। यहां साल भर में बारिश बहुत कम होती है। दिन में यहां का औसतन तापमान 52 डिग्री सेल्सियस रहता है।       
 
इराक : आप इराक से सद्दाम हुसैन और आतंकवादी हमलों के रूप में तो परिचित ही होंगे, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह विश्व के सबसे गर्म देशों में से एक है।

भीषण गर्मी यहां के लोगों की बड़ी परेशानियों में से एक है। इराक का तापमान 50 डिग्री के आस-पास रहता है।
 

अल्जीरिया : अल्जीरिया अफ्रीका महाद्वीप का सबसे गर्म देश है। यह एक ऐसा देश है जहां दिन अत्याधिक गर्म और रात ठंडी होती हैं।

यहां के सलाह इलाके में दिन के समय अधिकतम तापमान 50 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। वहीं दूसरी ओर एलजीरिया में रात के वक्त तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।    
 
 
ओमान : अरब देशों में ओमान सबसे अमीर और सबसे गर्म देश है। साल के 5-6 महीने यहां 50-53 डिग्री सेल्सियस तापमान रहता है।

गर्मी से बचने के लिए यहां सरकार द्वारा कई सुविधाएं है  जैसे कि बस, बस स्टॉप और ट्रेनों समेत सभी सार्वजनिक परिवहनों में एसी की सुविधा होती है। धोफर पहाड़ की वजह से यहां कुछ बारिश भी हो जाती है।          
 
Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया