सिंगापुर में शॉपिंग मॉल के बाहर भारतीय मूल के व्यक्ति को दिया धक्का, सीढ़ियों से गिरने से मौत

Webdunia
शनिवार, 8 अप्रैल 2023 (08:36 IST)
सिंगापुर। सिंगापुर में एक शॉपिंग मॉल के बाहर एक व्यक्ति ने भारतीय मूल के एक युवक को धक्का दे दिया, जिससे सीढ़ियों से नीचे गिरने के कारण उसकी मौत हो गई।
 
‘द स्ट्रेट टाइम्स’ अखबार में शुक्रवार को प्रकाशित एक खबर के मुताबिक, 34 वर्षीय थेवेंद्रन षणमुगम को पिछले महीने ऑर्चर्ड रोड स्थित कॉनकॉर्ड शॉपिंग मॉल में एक व्यक्ति ने सीढ़ियों से नीचे धकेल दिया था। खबर के अनुसार, सीढ़ियों से गिरने के कारण षणमुगम की खोपड़ी में कई फ्रैक्चर हुए थे। उनका एक स्थानीय अस्पताल में उपचार किया जा रहा था, जहां उन्होंने शुक्रवार को अंतिम सांस ली।
 
खबर के मुताबिक, षणमुगम का शुक्रवार शाम को मंदाई श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया। षणमुगम को धक्का देने वाले मुहम्मद अजफारी अब्दुल कहा (27) पर किसी व्यक्ति को जानबूझकर गंभीर चोट पहुंचाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था। हालांकि, अदालत में पेश दस्तावेजों से यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि षणमुगम और काहा एक-दूसरे को जानते थे या नहीं।
 
‘द स्ट्रेट टाइम्स’ में प्रकाशित खबर के मुताबिक, दोषी करार दिए जाने पर काहा को दस साल तक की जेल के साथ-साथ कोड़े मारने या जुर्माने की सजा दी जा सकती है। (भाषा)
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख