ब्रिटेन में नाबालिग लड़की से दुष्‍कर्म, भारतीय मूल के व्यक्ति को उम्रकैद

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 5 जुलाई 2025 (20:44 IST)
Minor girl rape case : लंदन में एक लड़की के साथ बलात्कार तथा एक महिला के साथ बलात्कार के प्रयास के जुर्म में भारतीय मूल के 24 वर्षीय एक व्यक्ति को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। आइलवर्थ क्राउन अदालत ने व्यक्ति को बलात्कार समेत 5 अपराधों के जुर्म में न्यूनतम 14 साल की कैद की सजा सुनाई। उसने 3 अपराधों में अपना गुनाह कबूल कर लिया था, जिनमें दंडनीय अपराध को करने के इरादे से नकली बंदूक रखना, 13 साल से कम उम्र की लड़की के साथ बलात्कार आदि के आरोप शामिल हैं।
 
स्कॉटलैंड यार्ड ने यह जानकारी दी। मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने बताया कि नवरूप सिंह को शुक्रवार को आइलवर्थ क्राउन अदालत ने बलात्कार समेत 5 अपराधों के जुर्म में न्यूनतम 14 साल की कैद की सजा सुनाई। उसने तीन अपराधों में अपना गुनाह कबूल कर लिया था, जिनमें दंडनीय अपराध को करने के इरादे से नकली बंदूक रखना, 13 साल से कम उम्र की लड़की के साथ बलात्कार आदि के आरोप शामिल हैं।
ALSO READ: UP : नाबालिग भानजी से किया दुष्‍कर्म, दोषी को मिली 7 साल की कठोर सजा
इसके अलावा उसे अक्टूबर 2024 में पश्चिम लंदन में एक महिला के साथ बलात्कार के प्रयास का भी दोषी ठहराया गया है। आइलवर्थ क्राउन अदालत में चार दिन तक सुनवाई चली। मेट्रोपॉलिटन पुलिस में पश्चिमी क्षेत्र में संबद्ध पुलिस व्यवस्था के कार्यवाहक मुख्य अधीक्षक सीन लिंच ने कहा, मैं पीड़िताओं और उनके परिवारों की ताकत की सराहना करना चाहता हूं तथा इन भयावह घटनाओं की रिपोर्ट करने में उनकी अटूट बहादुरी के लिए उनका धन्यवाद करना चाहता हूं।
ALSO READ: नाबालिग से दुष्‍कर्म मामले में 45 वर्षीय शख्‍स को मिली उम्रकैद
उन्होंने कहा, आज की सजा अधिकारियों की गहन जांच का प्रमाण है, जिसने एक हिंसक यौन अपराधी की पहचान की है और निस्संदेह आगे के नुकसान को रोका है। पिछले साल 13 अक्टूबर को एक महिला के साथ बलात्कार के प्रयास की सूचना मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू की थी।

सिंह ने 13 अक्टूबर तड़के साउथहॉल पार्क में नकली बंदूक का डर दिखाकर एक महिला के साथ बलात्कार की कोशिश की थी। पुलिस जब इस मामले की जांच कर रही थी, तब लड़की के साथ बलात्कार की अन्य घटनाएं हुईं। सिंह को 27 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

क्या टैरिफ पर ढीले पड़े Donald Trump के तेवर, SCO समिट के बाद पोस्ट कर किया बड़ा दावा

E20 Petrol को लेकर क्यों मचा है बवाल, Supreme Court ने क्या कहा, माइलेज और वारंटी को लेकर उद्योग जगत का बयान

Rahul Gandhi : Atom Bomb से बड़ा हाइड्रोजन बम होता है, BJP के लोग तैयार हो जाओ, हाइड्रोजन बम आ रहा है, पटना में दहाड़े राहुल गांधी

SCO Summit : 10 मिनट तक पुतिन कार में करते रहे PM मोदी का इंतजार, जानिए दोनों नेताओं के बीच की सीक्रेट टॉक, क्या ट्रंप के टैरिफ के खिलाफ बना कोई प्लान

अफगानिस्तान में शक्तिशाली भूकंप, 1000 से ज्यादा लोगों की मौत, सैकड़ों घायल

पाकिस्तान से दोस्ती का बदला ले रहा भारत, SCO की सदस्यता नहीं मिलने पर भड़का यह मुस्लिम देश?

हिमाचल आपदाग्रस्त राज्य घोषित, 5 राज्यों में रेड अलर्ट, जानिए क्या है उत्तर भारत में बारिश का हाल?

E20 FUEL पर क्यों मचा है बवाल, क्या गडकरी के बेटों का है इथेनॉल से कनेक्शन?

LIVE: अफगानिस्तान में भूकंप से तबाही, मृतकों की संख्या बढ़कर 1000 के पार

एमवाय अस्पताल के NICU में चूहों का हमला, 2 नवजातों के हाथ कुतरे

अगला लेख