भारतीय छात्रा को 10 साल के लिए मिला UAE का गोल्डन वीजा

Webdunia
रविवार, 30 मई 2021 (18:22 IST)
दुबई। भारतीय छात्रा तस्नीम असलम को उसकी मेधा और उत्कृष्ट अकादमिक रिकॉर्ड के लिए संयुक्त अरब अमीरात का प्रतिष्ठित 10 साल का गोल्डन वीजा मिला है। यह एक ऐसा वीजा है, जो मुख्यत: वैश्विक हस्तियों को ही दिया जाता है।

‘खलीज टाइम्स’ की खबर के मुताबिक, केरल की रहने वाली असलम को असाधारण विद्यार्थी वर्ग के तहत यह वीजा मिला है और उसे 2031 तक देश में रहने की अनुमति मिल गई है। संयुक्त अरब अमीरात ने 2019 में दीर्घकालीन निवास वीजा के लिए एक नई प्रणाली लागू की, जिसके बाद विदेशी लोगों को यहां बिना किसी राष्ट्रीय प्रायोजक की आवश्यकता के रहने, काम करने और पढ़ाई करने की अनुमति मिल गई।

ये गोल्डन वीजा 10 साल के लिए जारी किए जाते हैं और इनका नवीनीकरण अपने आप हो जाता है। असलम ने खलीज टाइम्स से कहा कि यह उनकी जिंदगी के सबसे बेहतरीन पलों में से एक है और इसे पाकर उन्हें बेहद खुशी हो रही है।

असलम शारजाह स्थित अल कासिमिया विश्वविद्यालय में इस्लामी शरिया की पढ़ाई कर रही हैं और वह अपनी कक्षा में प्रथम आई हैं। इस कक्षा में 72 देशों के विद्यार्थी हैं। हाल में अभिनेता संजय दत्त को यह वीजा मिला था।(भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

stampede : बेंगलुरु में भगदड़ की घटना में 11 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, खरगे बोले- हादसा दुर्भाग्यपूर्ण

क्या आपका 500 रुपए का नोट नकली तो नहीं? इस तरह पहचानें Fake currency

Stampede : चिन्नास्वामी स्टेडियम में अंदर RCB का जश्न, बाहर लोगों की भगदड़, फोटो खिंचवाने में लगे थे कांग्रेस नेता, BJP ने लगाया आरोप

यादव के बेटे तेज प्रताप के 'जयचंद' जिक्र का क्या है मतलब, जानें क्यों गद्दारों को कहा जाता है 'जयचंद'

राहुल गांधी का लंगड़े घोड़े वाला बयान कमलनाथ, दिग्विजय की सियासत से रिटायरमेंट का संकेत?

सभी देखें

नवीनतम

ओडिशा के अस्पताल में भारी लापरवाही, 6 मरीजों की मौत, सरकार ने दिए जांच के आदेश

बेंगलुरु हादसे पर विराट कोहली बोले- मैं टूट गया हूं, मेरे पास कहने को शब्द नहीं हैं...

Dollar Vs Rupee : डॉलर के मुकाबले रुपया टूटा, जानिए कितनी हुई गिरावट...

पंजाब में मादक पदार्थ के खिलाफ अभियान, अब तक 15500 तस्कर गिरफ्तार, 9087 FIR दर्ज

Bengaluru Stampede : 11 लोगों की मौत का जिम्मेदार कौन? CM सिद्धारमैया ने कहा- 35000 की क्षमता, इकट्ठा हो गए 2-3 लाख लोग, चश्मदीद ने बताया कैसे मची भगदड़

अगला लेख