बड़ी खबर, 15 देशों में भारतीय मूल के 200 लोग शीर्ष पदों पर, 60 ने बनाई कैबिनेट में जगह

Webdunia
मंगलवार, 16 फ़रवरी 2021 (07:54 IST)
वाशिंगटन। अमेरिका और ब्रिटेन समेत दुनियाभर के 15 देशों में भारतीय मूल के 200 से अधिक लोग नेतृत्व के पदों पर काबिज हैं और इनमें से 60 लोगों ने मंत्रिमंडल में जगह बनाई है। ‘2021 इंडियास्पोरा गर्वनमेंट लीडर्स’ की अपनी तरह की पहली सूची में यह जानकारी दी गई।
 
सरकारी वेबसाइटों और सार्वजनिक रूप से उपलब्ध अन्य संसाधनों के आधार पर तैयार की गई इस सूची में बताया गया है कि भारतीय मूल के 200 से अधिक नेता दुनियाभर के 15 देशों में लोक सेवा के उच्चतम सोपान पर पहुंचे हैं और इनमें से 60 से अधिक लोग मंत्रिमंडलों में पद संभाल रहे हैं।
 
‘इंडियास्पोरा’ के संस्थापक, उद्योगपति एवं निवेशक एम आर रंगास्वामी ने कहा, 'यह अत्यंत गौरवान्वित करने वाली बात है कि दुनिया के सबसे पुराने लोकतांत्रिक देश की पहली महिला और पहली अश्वेत उपराष्ट्रपति भारतीय मूल की हैं।'
 
अमेरिकी सांसद अमी बेरा ने कहा कि ‘2021 इंडियास्पोरा गर्वनमेंट लीडर्स’ की सूची में शामिल होना मेरे लिए गर्व की बात है। संसद में सबसे लंबे समय से सेवाएं दे रहे सांसद के तौर पर, मुझे भारतीय-अमेरिकी समुदाय का नेता बनकर गर्व है। यह समुदाय अमेरिकी जीवन एवं समाज का अभिन्न अंग बन गया है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख