इंडोनेशिया में जेल तोड़कर 200 कैदी फरार

Webdunia
शनिवार, 6 मई 2017 (08:35 IST)
जकार्ता। इंडोनेशिया में रिआऊ प्रांत के पेंकांबरू में क्षमता से अधिक भरी एक जेल को तोड़कर 200 कैदी शुक्रवार को फरार हो गए।
 
कानून मंत्रालय के स्थानीय कार्यालय के प्रमुख फर्डिनांड सियागियन ने कहा कि रिआऊ प्रांत के पेंकांबरू स्थित इस जेल में कैदियों ने सुरक्षा बलों पर बुरे व्यवहार को लेकर शिकायत की थी और नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया था। उन्होंने एक टेलीविजन से कहा कि यह घटना जुमे की नमाज से पहले हुई है।
 
रिआऊ पुलिस के प्रवक्ता गुंतूर आर्यो तेजो ने कहा कि 77 कैदियों को पुन: पकड़ लिया गया है जबकि लगभग 200 कैदी फरार हो गए। इस जेल में कैदियों को रखने की क्षमता सिर्फ 700 है लेकिन इसमें 1,800 कैदियों को रखा गया था। (वार्ता)

Show comments

जरूर पढ़ें

Pok पर हमला कोई रोक नहीं सकता, आतंकी ट्रेनिंग कैंप तबाह करने का भारतीय सेना का प्लान तैयार, LoC पर खौफ

मोदी सरकार के मुरीद हुए राहुल गांधी, जातीय जनगणना के फैसले पर क्या बोले

बिहार चुनाव से पहले मोदी सरकार का बड़ा दांव, कराएगी जाति जनगणना, वैष्णव बोले- कांग्रेस ने फायदे के लिए किया सर्वे

786 पाकिस्तानी भारत से गए, 1465 भारतीय पाकिस्तान से स्वदेश लौटे

हिंदू हो या मुसलमान और मेरे सामने पति को मार दिया, राहुल से लिपटकर रो पड़ीं मृतक की पत्नी

सभी देखें

नवीनतम

Amul और Mother Dairy के बाद गोवर्धन का दूध भी हुआ महंगा, 2 रुपए बढ़े दाम

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को आया अमेरिका से फोन, पाकिस्तान पर कार्रवाई को लेकर कही बड़ी बात

हमले के खौफ में पाकिस्तान, बंद किया कराची और लाहौर का Airspace, अटारी सीमा भी बंद

Pahalgam terror attack : पाकिस्तान को अमित शाह की चेतावनी, पहलगाम हमले में शामिल आ‍तंकियों को चुन-चुनकर मारेंगे

GST कलेक्शन के टूटे सारे रिकॉर्ड, पहली बार 2.37 लाख करोड़ रुपए के पार, जानिए कितनी फीसदी हुई बढ़ोतरी

अगला लेख