Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

इंडोनेशिया में अवैध शराब पीने से 11 की मौत, कई बीमार पड़े

Advertiesment
हमें फॉलो करें Indonesia
जकार्ता , सोमवार, 9 अप्रैल 2018 (12:25 IST)
जकार्ता। इंडोनेशिया में अवैध शराब पीने से 11 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य गंभीर रूप से बीमार पड़ गए। पुलिस ने रविवार को इसकी जानकारी दी। प्रांतीय पुलिस प्रवक्ता ट्रूनोयूडो विंसू अंडिको ने एएफपी को बताया कि वेस्ट जावा के सिसलेंगका जिले में देशी शराब पीने के बाद 27 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
 
 
उन्होंने बताया कि हम उस दुकान की जांच कर रहे हैं जिसने अवैध शराब बेची है। उन्होंने बताया कि अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। पिछले हफ्ते भी जकार्ता में अवैध शराब पीने से 24 लोगों की मौत हो गई थी। पिछले कुछ सालों में इस मुस्लिम बहुल देश में अवैध शराब पीने की वजह से काफी लोगों की मौत हो चुकी है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कैम्ब्रिज एनालिटिका संबंधी जानकारी साझा करेगा फेसबुक