इंडोनेशिया : भूकंप-सुनामी ने मचाई तबाही, 2,000 लोगों की मौत, हजारों लापता

Webdunia
सोमवार, 8 अक्टूबर 2018 (12:24 IST)
पालू (इंडोनेशिया)। इंडोनेशियाई शहर पालू में आए भूकंप एवं सुनामी की वजह से मरने वालों की संख्या 2,000 के करीब पहुंच गई है। अधिकारियों ने सोमवार को आशंका जताई कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि हजारों लोग अब भी लापता हैं।
 
स्थानीय सैन्य प्रवक्ता एम. थोहिर ने बताया कि सुलावेसी द्वीप पर आई दोहरी आपदा में मरने वालों की संख्या 1,944 तक पहुंच गई है। भूकंप और फिर आई सुनामी ने पालू के पूरे-पूरे उपनगरों को तबाह कर दिया। सरकार के आधिकारिक पालू भूकंप कार्यबल के सदस्य थोहिर ने सोमवार को बताया कि यह संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि हमें शवों की तलाश रोकने के आदेश नहीं मिले हैं।
 
अधिकारियों का कहना है कि 28 सितंबर को आए भूकंप में बुरी तरह प्रभावित हुए 2 इलाकों से करीब 5,000 लोगों के लापता होने का अनुमान है जिसके चलते माना जा रहा है कि मृतकों की वर्तमान संख्या और बढ़ सकती है। किसी के भी जीवित मिलने की उम्मीदें अब धुंधली पड़ती जा रही हैं।
 
आपदा एजेंसी का कहना है कि लापता लोगों की आधिकारिक तलाश 11 अक्टूबर तक चलेगी। जिनका पता नहीं चल पाएगा उन्हें मृत मानकर लापता के तौर सूचीबद्ध कर दिया जाएगा। सरकार का कहना है कि पालू में जो शव मलबे के नीचे अब तक दबे हुए हैं, उसी स्थान को उनकी कब्र मान लिया जाएगा और सरकार उन्हें हाथ नहीं लगाएगी। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख