इंडोनेशिया प्लेन हादसा : 189 लोगों की मौत, 1 यात्री को ट्रैफिक जाम ने मौत के मुंह में जाने से बचाया, चमत्कार...

Webdunia
मंगलवार, 30 अक्टूबर 2018 (11:24 IST)
शीर्षक पढ़कर आप शायद चौंक जाएं, लेकिन इंडोनेशिया में हुई विमान दुर्घटना के बाद एक ऐसी ही कहानी सामने आई है। एक शख्स के साथ ईश्वरीय चमत्कार जैसा हो गया। ट्रैफिक जाम होने पर अक्सर लोगों में गुस्सा रहता है, लेकिन इस व्यक्ति के लिए ट्रैफिक जाम जिंदगी लेकर आया। ट्रैफिक जाम के कारण वह मौत के मुंह में जाने से बच गया।
 
सेतियावान नाम के व्यक्ति सौभाग्यशाली रहे कि ट्रैफिक जाम में फंस कर उनकी फ्लाइट छूट गई और वे इस दुर्घटना में मौत के मुंह में जाते- जाते बच गए। बोइंग में इंडोनेशिया की फाइनेंस मिनिस्ट्री के करीब 20 कर्मचारी भी सवार थे। इनमें आधा दर्जन सेतियावान के सहयोगी थे। सोनी सेतियावान ने न्यूज एजेंसी को बताया कि मैं जानता हूं कि मेरे दोस्त उस फ्लाइट में थे। फ्लाइट मिस होने के बाद सेतियावान दूसरी फ्लाइट से पंगकल पिनॉन्ग एयरपोर्ट पर पहुंचे तो उन्हें इस हादसे की जानकारी मिली।
 
 
इंडोनेशिया का लॉयन एयर विमान सोमवार को जकार्ता से उड़ान भरने के कुछ मिनटों बाद ही क्रैश हो गया। विमान जेटी-610 जकार्ता से पंगकल पिनॉन्ग जा रहा था। टेक ऑफ के 13 मिनट बाद ही विमान का संपर्क टूट गया था। बताया जा रहा है कि संपर्क टूटने से पहले पायलट ने प्लेन की वापसी का सिग्नल दिया था।
 
सेतियावान के मुताबिक सामान्य रूप से वे और उनके साथी इसी फ्लाइट (JT610) को ही लेते थे। उन्होंने कहा कि पता नहीं सोमवार को टोल रोड पर ट्रैफिक इतना बुरा क्यों था। अक्सर वे जकार्ता सुबह 3 बजे तक पहुंच जाते हैं, लेकिन हादसे के दिन वे सुबह 6.20 पर पहुंचे और उनकी फ्लाइट मिस हो गई। लायन एयर के मुताबिक इस फ्लाइट को एक घंटे 10 मिनट में पंगकल पिनॉन्ग पहुंचना था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख