# yogday योगासन मुद्रा वाली तस्वीरों से प्रकाशमान हुआ संयुक्त राष्ट्र भवन

Webdunia
सोमवार, 20 जून 2016 (15:05 IST)
संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र 21 जून, मंगलवार को दूसरे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस आयोजन को लेकर तैयार है और इसी के तहत विश्व संस्था के मुख्यालय पर योगासन मुद्रा वाली तस्वीर को प्रदर्शित किया गया।
संयुक्त राष्ट्र में भारत के दूत सैयद अकबरुद्दीन ने ट्वीट किया- 'योग से प्रकाशमान हुआ संयुक्त राष्ट्र।'  अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2016 पर न्यूयॉर्क स्थित प्रतिष्ठित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय पर योग मुद्राओं की तस्वीरें प्रदर्शित की गईं। संयुक्त राष्ट्र भवन पर प्रदर्शित इस तस्वीर में एक महिला को 'पर्वतासन' (अंग्रेजी के अक्षर 'वी' का उल्टा रूप) करते दिखाया गया है।
 
तस्वीर के नीचे 'अंतरराष्ट्रीय योग दिवस' की तस्वीर भी प्रदर्शित की गई है। संयुक्त राष्ट्र जन सूचना विभाग से संबद्ध संयुक्त राष्ट्र में भारत का स्थायी मिशन 21 जून को विश्व संस्था के मुख्यालय में कार्यक्रम का आयोजन करेगा।
 
कार्यक्रम में संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष मॉरगन्स लिकेटॉफ, संचार एवं जन सूचना के लिए अवर महासचिव क्रिस्टीना गैलाच और ईशा फाउंडेशन के संस्थापक एवं आध्यात्मिक नेता जग्गी सद्गुरु शामिल होंगे, जो योगासन करेंगे। 
 
योग पर आयोजित कार्यक्रम में संगीतमय मंत्रोच्चार के बीच जानी-मानी ब्रिटिश गायिका तान्या वेल्स संस्कृत में श्लोकों का उच्चारण करेंगी। अकबरुद्दीन ने इससे पहले इस सप्ताह के शुरू में कहा था कि इस साल के अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का जोर योग के संबंध में जागरूकता फैलाने पर रहेगा, क्योंकि योग का समग्र दृष्टिकोण है और यह महज शारीरिक गतिविधि नहीं बल्कि इससे सतत विकास का लक्ष्य हासिल करने में भी मदद मिल सकती है। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

भारत में कैसे होती है जनगणना, जानिए Census की पूरी प्रक्रिया

Apple, Google, Samsung की बढ़ी टेंशन, डोनाल्ड ट्रंप लॉन्च करेंगे सस्ता Trump Mobile T1 स्मार्टफोन

Raja Raghuvanshi Murder Case : खून देखकर चिल्ला उठी थी सोनम, 2 हथियारों से की गई राजा रघुवंशी की हत्या

Ahmedabad Plane Crash: प्लेन का लोहा पिघल गया लेकिन कैसे बच गई भागवत गीता?

शुक्र है राजा रघुवंशी जैसा हश्र नहीं हुआ, दुल्हन के भागने पर दूल्हे ने ली राहत की सांस

सभी देखें

नवीनतम

भारतीय नौसेना में शामिल हुआ स्‍वदेशी युद्धपोत 'अर्नाला', दुश्मन की पनडुब्बियों के लिए बनेगा चुनौती

Gold Price : इजराइल-ईरान तनाव बढ़ने से चांदी नई ऊंचाई पर, सोने में भी 540 रुपए की तेजी

Raja Raghuvanshi murder : क्या राज की दादी को पता थे सोनम के राज, सदमे में हुई मौत, पोते को बताया था निर्दोष

Coronavirus : महाराष्ट्र में नहीं थम रहा कोरोना, 61 नए मरीज आए सामने

जनगणना कैसे की जाती है और क्या है census का महत्व? संपूर्ण जानकारी

अगला लेख