किसान ने ढूंढी 2000 वर्ष पुरानी वस्‍तु, मिला 3330 डॉलर का पुरस्‍कार

Webdunia
रविवार, 24 जुलाई 2016 (19:27 IST)
बीजिंग। चीन में 47 वर्षीय किसान को 2000 वर्ष पुराना संगीत वाद्य यंत्र मिला जिसके लिए उसे 3330 अमेरिकी डॉलर का पुरस्कार दिया गया है। स्वेच्छा से सांस्कृतिक अवशेष सौंपने वाले किसी व्यक्ति को दिया जाने वाला यह सबसे बड़ा मौद्रिक इनाम है।
 
मध्य चीन के हेनान प्रांत के रहने वाले झांग झिलिन को 20 सेंटीमीटर लंबाई और 1 किलोग्राम वजन की एक खोखली वस्तु मिली। झांग ने कहा कि 1950 और 1990 के दशक में मेरे शहर में ऐसी ऐतिहासिक कलाकृतियों का पता लगाया गया था। ग्रामीणों को लगा कि मैंने कुछ बहुमूल्य चीज प्राप्त की है। 
 
उन्होंने याद किया कि 20 वर्ष पहले उनके पिता को भी इसी तरह की कोई चीज मिली थी। उस बारे में कोई जानकारी नहीं होने के कारण झांग के पिता ने वह चीज अपने पड़ोसी को दे दी जिसने उसे कबाड़घर को 8 युआन (1.2 अमेरिकी डॉलर) में बेच दिया था।
 
सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की खबर के मुताबिक, झांग को हमेशा से ये संदेह था कि ये वस्तु कबाड़ से अधिक मूल्यवान है इसलिए पिछले महीने वह उसे लेकर शहर के सांस्कृतिक अवशेष ब्यूरो में चला गया। इसके बाद हुई जांच में वस्तु कितनी पुरानी है और क्या है? इस बात का पता चल सका। (भाषा) 
Show comments

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

अमेठी में इस बार आसान नहीं है केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की राह

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

जर्मन मीडिया को भारतीय मुसलमान प्रिय हैं, जर्मन मुसलमान अप्रिय

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

Lok Sabha Elections 2024 : दिल्ली की जनसभा में क्यों भावुक हो गए PM मोदी, देश की 140 करोड़ जनता को बताया अपना वारिस

अगला लेख