नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से 39 लोगों की मौत

Webdunia
बुधवार, 27 जुलाई 2016 (17:51 IST)
काठमांडू। नेपाल में भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन के कारण हुई तबाही में कम से किम 39 लोग मारे गए हैं और हजारों की संख्या में विस्थापित हुए हैं। देश के विभिन्न भागों में कई मकान और पुल बह गए हैं। बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं और जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बहने के कारण भीषण बाढ़ की आशंका है। स्थानीय लोगों में बाढ़ की तबाही को लेकर काफी डर है।
काठमांडू पोस्ट के अनुसार, अधिकारियों का कहना है कि पिछले 24 घंटों में बाढ़ और भूस्खलन से 39 लोगों की मौत हुई है और 28 लोग लापता हैं। हजारों की संख्या में लोग विस्थापित हुए हैं और सैकड़ों मकानों में पानी भर गया है। आवासीय क्षेत्रों में बाढ़ का पानी भर गया है।
 
पुलिस ने बताया कि पीड़ितों में बड़ी संख्या में भूकंप से प्रभावित लोग हैं। ये लोग भूकंप में क्षतिग्रस्त हुए मकानों की मरम्मत कर उनमें रह रहे थे। देश के 14 जिले इस प्राकृतिक आपदा से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं और प्यूथान में हालात सबसे खराब हैं। वहां कम से कम 11 लोगों की मौत हुई है। गुलमी में भूस्खलन की एक अन्य घटना में सात लोगों की मौत हुई है जबकि बाढ़ में पांच मकान और तीन पुल बह गए हैं। (भाषा) 

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख