सॉफ्टवेयर सेंध से इंटरनेट पर हड़कंप, छोटी-बड़ी कंपनियों के लिए पैदा हुआ खतरा

Webdunia
शनिवार, 11 दिसंबर 2021 (15:37 IST)
बोस्टन। दुनियाभर में बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किए जाने वाले एक सॉफ्टवेयर 'टूल' में बड़ी सेंध की वजह से दुनिया के कई छोटे-बड़े संगठनों के लिए खतरा पैदा हो गया है। साइबर सुरक्षा फर्म क्राउडस्ट्राइक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष-आसूचना एडम मेयर्स ने कहा कि इंटरनेट पर तबाही मची हुई है। लोग इस सेंध को ठीक करने के लिए मशक्कत कर रहे हैं।
 
उन्होंने शुक्रवार को कहा कि यह 'बग' अस्तित्व में आने के 12 घंटों में 'पूर्ण रूप से नुकसान पहुंचाने के लिए तैयार हो गया था। इसका मतलब है कि साइबर अपराधियों ने इसके दुरुपयोग के लिए 'उपकरण' तैयार कर लिए हैं।
 
मेयर्स के अनुसार यह पिछले कई वर्षों में कम्प्यूटर प्रणाली के लिए सबसे बड़ी सेंध साबित हो सकती है। जब तक इसे ठीक नहीं किया जाता है, यह अपराधियों, जासूसों और नौसिखियों को समान रूप से आंतरिक नेटवर्क तक आसान पहुंच प्रदान करता है। इसके जरिए वे महत्वपूर्ण आंकड़े चोरी कर सकते हैं, मालवेयर डॉल सकते हैं और महत्वपूर्ण जानकारी को मिटा सकते हैं।
 
वहीं साइबर सुरक्षा कंपनी टेनेबल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अमित योरान ने इसे पिछले 1 दशक की सबसे बड़ी सेंध करार देते हुए कहा कि यह आधुनिक कम्प्यूटिंग के इतिहास में सबसे बड़ी गड़बड़ी है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख