Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

5th Fleet पर ईरान के हमले में 21 US सैनिकों की मौत, कितना ताकतवर है अमेरिका का पांचवां बेड़ा

Advertiesment
Iran Bahrain Attack
Iran Bahrain Attack: मध्य पूर्व (Middle East) से एक दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। ईरान ने बहरीन के मनामा में जुफेयर डिस्ट्रिक्ट स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने पर भीषण मिसाइल हमला किया है, जिसमें 21 अमेरिकी सैनिकों की मौत की खबर है। इस हमले के बाद पूरी दुनिया में तनाव चरम पर पहुंच गया है। खाड़ी देशों में अब और भीषण युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। दूसरी ओर, ईरान में इजराइल और अमेरिका के हमले में 1200 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। 
 
तेहराइ टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक ईरान ने बहरीन के मनामा में जुफेयर डिस्ट्रिक्ट में अमेरिकी नेवी के पांचवें फ्लीट पर नए हमले किए। इस हमले में अमेरिका का 21 सैनिकों की मौत हो गई। US नेवी का पांचवां फ्लीट, जिसका हेडक्वार्टर मनामा में नेवल सपोर्ट एक्टिविटी बहरीन में है।

फ्लीट हेडक्वार्टर को निशाना बनाया

दरअसल, ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने बैलिस्टिक मिसाइलों और शाहेद-136 अटैक ड्रोन का इस्तेमाल करके पांचवें फ्लीट हेडक्वार्टर को निशाना बनाकर एक कोऑर्डिनेटेड हमला किया।  सैटेलाइट इमेजरी और वेरिफाइड वीडियो में बेस से घना काला धुआं उठता हुआ दिखाई दिया।
 
अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक हमलों के दौरान सभी लोग बंकरों में थे और कम से कम तीन अमेरिकी सैनिक मारे गए और दूसरे इलाके में हुई झड़पों में घायल हो गए। हालांकि अमेरिका की ओर से बहरीन बेस पर 21 अमेरिकी सैनिकों की मौत की पुष्टि नहीं की गई।

कितना ताकतवर है अमेरिका का 5वां बेड़ा

अमेरिकी नौसेना का पांचवां बेड़ा (United States 5th Fleet) दुनिया के सबसे रणनीतिक और संवेदनशील क्षेत्रों में से एक की कमान संभालता है। बहरीन में इसके मुख्यालय और इसकी कार्यक्षमता को लेकर कई ऐसी विशेषताएं हैं जो इसे अमेरिकी सैन्य शक्ति का सबसे महत्वपूर्ण स्तंभ बनाती हैं।
 
पांचवां बेड़ा लगभग 25 लाख वर्ग मील के समुद्री क्षेत्र की निगरानी करता है। इसमें दुनिया के तीन सबसे महत्वपूर्ण 'चोक पॉइंट्स' शामिल हैं। इसका मुख्यालय बहरीन की राजधानी मनामा में स्थित है। बहरीन अमेरिका का एक 'प्रमुख गैर-नाटो सहयोगी' देश है। यह बेस फारस की खाड़ी में है और यहां से ईरान पर सीधी नजर रखी जाती है। 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अपराधी के साथ स्‍वागत सत्‍कार पड़ा भारी, गुंडे के साथ जन्मदिन मनाने वाला हेड कॉन्स्टेबल सस्पेंड, वीडियो हुआ था वायरल