इजराइल के साथ युद्ध में 1060 ईरानियों की मौत

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 8 जुलाई 2025 (14:55 IST)
Israel Iran war : ईरान की सरकार ने इजराइल के साथ युद्ध में मरने वाले लोगों की नयी संख्या जारी करते हुए बताया कि इसमें कम से कम 1,060 लोग मारे गए हैं। उसने चेतावनी दी है कि यह संख्या बढ़ सकती है।
 
ईरान के ‘फाउंडेशन ऑफ मार्टर एंड वेटरंस अफेयर्स’ के प्रमुख सईद ओहादी ने ईरानी सरकारी टेलीविजन पर प्रसारित एक साक्षात्कार में मृतकों की संख्या के बारे में जानकारी दी। ओहादी ने चेतावनी दी कि कुछ लोग जिस तरह से गंभीर रूप से घायल हुए हैं, उसे देखते हुए मरने वालों की संख्या 1,100 तक पहुंच सकती है।
 
ईरान ने युद्ध के दौरान इजराइल की 12 दिनों की बमबारी के प्रभावों को कम करके दिखाया, जबकि इन हमलों ने उसकी वायु रक्षा प्रणाली को तबाह कर दिया है। युद्ध विराम लागू होने के बाद से ईरान धीरे-धीरे विनाश की व्यापकता को स्वीकार कर रहा है। हालांकि, उसने अब तक यह नहीं बताया है कि उसकी सेना को कितना नुकसान पहुंचा है।
 
वाशिंगटन स्थित मानवाधिकार कार्यकर्ता समूह ने कहा कि 436 नागरिक और सुरक्षाबलों के 435 सदस्यों समेत 1,190 लोग मारे गए हैं। हमलों में 4,475 लोग घायल भी हुए हैं।
edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीनी विदेश मंत्री के साथ मीटिंग में बोले जयशंकर- भारत-चीन संबंधों के लिए बॉर्डर पर शांति जरूरी

Vladimir Putin : आखिर क्या है राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के पू सूटकेस का रहस्य, दुश्मनों से क्या है कनेक्शन

पुतिन ने प्रधानमंत्री मोदी को दी ट्रंप के साथ अलास्का बैठक की जानकारी, आखिर दोनों नेताओं के बी‍च क्या हुई बातचीत

किस आंतरिक खतरे और साजिश की बात कर रहे हैं पूर्व सेना प्रमुख नरवणे?

बाबा रामदेव पर फिसली बृजभूषण शरण सिंह की जुबान, जिसके नाम पर कमा-खा रहा है...

सभी देखें

नवीनतम

कोंकण व घाट क्षेत्रों के लिए रेड अलर्ट जारी, 20 अगस्त तक अत्यधिक भारी बारिश का अनुमान

Redmi 15 5G : सस्ता स्मार्टफोन, 7000mAh की बैटरी, 50MP कैमरा, जानिए और क्या हैं फीचर्स

कस्तूरी बिलाव ने केरल हाईकोर्ट में की पेशाब, दुर्गंध के कारण कार्यवाही रोकी गई

विश्व मानवतावादी दिवस 2025: मानवीय कार्यकर्ताओं की बढ़ती मौतों पर चिंतन

पीएम मोदी और शुभांशु शुक्ला की मुलाकात, जताई 40 से 50 अंतरिक्ष यात्रियों को तैयार करने की जरूरत

अगला लेख