इराक तथा विश्व के सबसे खतरनाक आतंकवादी को मार गिराया, सरकार ने की पुष्टि

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 15 मार्च 2025 (09:42 IST)
बगदाद। इराक के प्रधानमंत्री मोहम्मद शिया अल-सुदानी ने शुक्रवार को बताया कि इस्लामिक स्टेट के प्रमुख अब्दल्लाह माकी मोसलेह अल-रिफाई को इराक में एक अभियान के दौरान ढेर कर दिया गया। उसे 'अबु खदीजा' के नाम से भी जाना जाता था। यह अभियान इराकी राष्ट्रीय खुफिया सेवा और अमेरिकी बलों ने संचालित किया।
 
इराक के प्रधानमंत्री अल-सुदानी ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक बयान में कहा कि इराक के लोग आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में अपनी प्रभावशाली जीत जारी रखे हुए हैं। बयान में कहा गया कि अबु खदीजा आतंकवादी संगठन का 'डिप्टी खलीफा' था और इराक तथा विश्व के सबसे खतरनाक आतंकवादियों में से एक था।ALSO READ: 2024 में पाकिस्तान में 1099 आतंकी हमले, दुनिया का दूसरा सबसे अधिक आतंकवाद प्रभावित देश बना
 
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार रात अपने सोशल मीडिया मंच 'ट्रुथ' पर कहा कि आईएसआईएस के भगोड़े कट्टरपंथी को आज इराक में मार दिया गया। हमारे साहसी योद्धाओं ने इराकी सरकार और कुर्दिश क्षेत्रीय प्रशासन के सहयोग से उसे खोजकर मार गिराया।ALSO READ: POK स्थित हिज्बुल के 5 आतंकियों की रामबन में संपत्ति जब्त, बना रहे थे धन जुटाने की योजना
 
एक सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि यह अभियान इराक के पश्चिमी प्रांत अनबर में संचालित किया गया। वहीं एक अन्य अधिकारी के अनुसार अभियान गुरुवार की रात शुरू किया गया था लेकिन अल-रिफाई की मौत की पुष्टि शुक्रवार को हुई।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

व्लादिमीर पुतिन ने किया युद्धविराम का समर्थन, प्रस्ताव के लिए PM मोदी को दिया धन्‍यवाद

अधीर रंजन ने ममता बनर्जी को बताया पाखंडी, हिंदू-मुस्लिम को लेकर लगाया यह आरोप

क्‍या यूक्रेन में होगा 30 दिन का संघर्ष विराम, अमेरिकी प्रस्ताव पर पुतिन ने दिया यह बयान

इस तरह बढ़ती गई BLA की ताकत, 18 से अधिक हमले, फिर ट्रेन हाईजैक

LOC पर फिर सीमा पार से रहस्यमय गोलीबारी से परेशान हुई सेना

सभी देखें

नवीनतम

दिल्ली में साल का अब तक का सबसे गर्म दिन दर्ज, जम्मू कश्मीर के पुलवामा में ताजा बर्फबारी हुई

LIVE: मुंगेर में ASI की हत्या, पुलिस की सेवा 112 पर तैनात थे संतोष कुमार

मिशन क्रू 10 ने ISS के लिए भरी उड़ान, जानिए कब लौटेंगी सुनीता विलियम्स

पाक सेना का खुलासा, बलूचिस्तान ट्रेन हमले में मारे गए 26 बंधकों में से 18 सैनिक

भारतीय महिला वैज्ञानिक डॉ. सुकन्या के नेतृत्व में डार्क मैटर की खोज

अगला लेख