आईएस के खिलाफ सैन्य कार्रवाई तेज करने का दबाव बढ़ा

Webdunia
रविवार, 15 नवंबर 2015 (14:53 IST)
वॉशिंगटन। फ्रांस की राजधानी पेरिस के आतंकवादी हमलों से दहलने के बाद विश्व समुदाय पर खतरनाक आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के खात्मे के लिए सैन्य कार्रवाई तेज करने का दबाव बढ़ गया है।


आईएस के खिलाफ 1 वर्ष से ज्यादा समय से अमेरिका के नेतृत्व वाले हवाई हमलों के विफल रहने के बाद अब यह आतंकवादी संगठन विश्व के लिए एक चुनौती बन गया है और अब इसके सफाए के लिए चौतरफा आवाजें उठ रही हैं। अमेरिका पर आईएस के खिलाफ अभियान तीव्र करने को लेकर देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राजनीतिक दबाव बढ़ गया है।

अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि अमेरिका को इराक और सीरिया में सैन्य सहयोग बढ़ाने के लिए यूरोपीय और अरब देशों से और मदद की दरकार है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि फ्रांस और अमेरिका आईएस के खिलाफ सैन्य सहयोग बढ़ाने में इच्छुक होंगे या नहीं। हालांकि विशेषज्ञों ने कहा है कि पेरिस हमलों से आईएस के खिलाफ सैन्य अभियान का विस्तार करने की आवाजें तेज होंगी।

आईएस ने पेरिस में शुक्रवार देर रात हुए हमलों की जिम्मेदारी ली है। इन नृशंस हमलों में 129 लोगों की मौत हो गई।

पिछले दो सप्ताह में आईएस ने कई बड़े हमले किए हैं जिसमें बेरूत में हुए आत्मघाती हमले और मिस्र में रूसी विमान पर हुए हमले शामिल हैं। बेरूत में आत्मघाती हमलों में 43 लोगों की मौत हुई थी जबकि रूसी विमान में सवार सभी 224 लोग मारे गए थे।

सीनेट इंटेलिजेंस समिति के शीर्ष सदस्य डायने फिनस्टीन ने कहा कि यह स्पष्ट हो गया है कि इराक और सीरिया में सीमित हवाई हमले करने की राष्ट्रपति बराक ओबामा की रणनीति हमारे देश और अन्य देशों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त नहीं है। यह लड़ाई तेजी से इराक और सीरिया के बाहर फैल रही है और इसलिए हमें पूरी तरह से उनके खिलाफ मोर्चा खोलने की जरूरत है।

पेरिस हमलों को युद्ध छेड़ने जैसा बताने वाले फ्रांस ने भी आईएस से बदला लेने की बात कही है, वहीं ब्रिटेन भी पश्चिम एशिया में अपना अभियान तेज करेगा। (वार्ता)
Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?