गैर मुस्लिम महिलाओं से बलात्कार सही - इस्लामिक स्टेट

Webdunia
सोमवार, 15 दिसंबर 2014 (12:03 IST)
क्रूरता के लिए कुख्यात आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आइएस) ने गैर-मुस्लिम महिलाओं और बच्चियों को बंदी बनाने और उनके साथ जबरन यौन संबंध करने को 'जायज' बताया है।
आइएस ने अपने कब्जे वाले इराक के शहर मोसुल में शुक्रवार शाम को इस संबंध में पर्चे बांटे। 'महिला बंदियों और उनकी स्वतंत्रता पर सवाल-जवाब' शीर्षक वाले इन पर्चो में इस बारे में साफ-साफ दिशा-निर्देश लिखे गए हैं। पर्चो में लिखा है कि गैर-मुस्लिम महिलाओं और बच्चों को बेचा और उपहार के रूप में किसी को दिया जा सकता है, इस पर्चे में गैर मुस्लिम औरतों और लड़कियों से यौन संबंध बनाने को, यहां तक की बलात्कार तक को सही ठहराया गया है।
 
आइएस के पर्चे पर टिप्पणी करते हुए मोसुल के एक नागरिक ने कहा, 'हम में से अधिकतर लोग इससे स्तब्ध हैं, लेकिन इस संबंध में ज्यादा कुछ नहीं कर सकते।' बंधक बनाने की अनुमति पर्चो में लिखा गया है कि अगर महिलाएं आपके मत को नहीं मानतीं तो उन्हें बंधक बनाने की अनुमति है।
 
पर्चो के अधिकतर हिस्से में महिला बंदियों के साथ शारीरिक संबंध बनाने की आइएस की नीति के बारे में बताया गया है। इसमें जगह-जगह कुरान का हवाला देते हुए अपने पक्ष को सही ठहराने की कोशिश की गई है।

उल्लेखनीय है कि इसके पहले भी कई विदेशी चैनलों के अनुसार सीरिया और इराक के इलाकों पर कब्जा करने के बाद आइएस की ओर से बंधक बनाने, बेचने और महिलाओं और बच्चियों से दुष्कर्म करने की खबरें आई हैं। आइएस ने उबरी शहर मनबिज में बीते शुक्रवार की नमाज के बाद महिला और पुरुष की व्यभिचार के आरोप में पत्थर मार-मारकर हत्या कर दी।
 
इसके अलावा आइएस पर बेगुनाहों को सिर्फ इस बात के लिए मार देने का आरोप है कि उन्होंने शरिया कानून को अपनाने से इंकार कर दिया था। आइएस आतंकी अपनी सभी क्रूर कृत्यों को अल्लाह के नाम पर सही ठहराते रहे हैं।

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?