मैक्रों ने की घोषणा, सहारा में मारा गया आईएसआईएस का सरगना

Webdunia
गुरुवार, 16 सितम्बर 2021 (10:36 IST)
बमाको (माली)। फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों ने घोषणा की कि सहारा क्षेत्र में इस्लामिक स्टेट का सरगना अबू अल-वालिद-अल-सहरावी बुधवार देर रात मारा गया। राष्ट्रपति ने इसे फ्रांस की सेना की एक बड़ी सफलता करार दिया। राष्ट्रपति ने ट्वीट किया कि सहरावी को फ्रांस के बलों ने मार गिराया है, लेकिन इस संबंध में उन्होंने कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी।

ALSO READ: पंजाब में ISI के 4 आतंकी गिरफ्तार, CM अमरिंदर ने दिए हाईअलर्ट के आदेश
 
कट्टर आतंकवादी की मौत की खबरें माली में करीब 1 सप्ताह से फैल रही है, हालांकि इस क्षेत्र के अधिकारियों द्वारा इसकी कोई पुष्टि नहीं की गई। यह अभी स्पष्ट नहीं है कि अल-सहरावी कहां मारा गया। इस्लामिक स्टेट समूह को माली और नाइजर के बीच सीमा पर दर्जनों हमलों के लिए दोषी ठहराया गया है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि शव की शिनाख्त कैसे की गई। फ्रांस की सेना साहेल क्षेत्र में इस्लामी चरमपंथियों से लंबे वक्त से लड़ रही है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सर्वे में बड़ा खुलासा, 82 फीसदी दिव्यांगों का बीमा नहीं, 42% आयुष्मान योजना से अनभिज्ञ

नीतीश कुमार ने किया वादा, भाजपा से फिर कभी नहीं तोड़ेंगे नाता

म्यांमार में मुश्किलें कम नहीं, भूकंप की त्रासदी से उबरने का संघर्ष, विद्रोहियों से भी जंग

संघ मुख्यालय पहुंचने वाले दूसरे पीएम बने मोदी, क्यों खास है यह दौरा?

म्यांमार की मदद के लिए भारत ने चलाया 'ऑपरेशन ब्रह्मा', जानिए क्या-क्या भेजा

सभी देखें

नवीनतम

उत्तर प्रदेश में घर में घुसकर मां और बेटी की हत्या

LIVE: देश के कई इलाकों में दिखा चांद, आज मनाई जाएगी ईद

Eid ul Fitr 2025 : चांद का हुआ दीदार, देशभर में आज मनाई जाएगी ईद

उज्जैन में विक्रमादित्य के नाम से स्थापित हो न्याय से जुड़ी राष्ट्रीय संस्था : मोहन यादव

पाकिस्तानी सेना के ड्रोन हमलों में 12 आतंकी ढेर

अगला लेख