ISIS ने जारी की ढाका के कत्लेआम की तस्वीरें

Webdunia
शनिवार, 2 जुलाई 2016 (12:21 IST)
काहिरा। खूंखार आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट ने शनिवार को कुछ विदेशी नागरिकों की तस्वीरें जारी करके दावा किया कि ये बांग्लादेश की राजधानी ढाका के एक रेस्तरां में हुए हमले में मारे गए लोगों की तस्वीरें हैं।


 
इन तस्वीरों को देखकर कहा जा सकता है कि हतहतों की संख्या अधिक हो सकती है। इस खबर में दिए गए चित्र आपको विचलित कर सकते हैं। कमजोर दिल वाले और अव्यस्क इन्हें न देखें। 

जिहादी गतिविधियों पर ऑनलाइन नजर रखने वाले अमेरिका आधारित एसआईटीई खुफिया समूह ने बताया कि आतंकी गुट इस्लामिक स्टेट ने इस हमले के करीब चार घंटे बाद अपनी समाचार एजेंसी अमाक के माध्यम से इसकी जिम्मेदारी ली। अमाक ने यह भी दावा किया कि हमले में 20 लोग मारे गए हैं।
 
होले आर्टिजन बेकरी में कम से कम नौ आतंकवादी 'अल्लाहू अकबर' चिल्लाते हुए घुसे और उन्होंने स्थानीय समयानुसार कल रात करीब नौ बजकर 20 मिनट पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। इस रेस्तरां में अक्सर राजनयिक और विदेशी नागरिकों का आना जाना रहता है।
 
 
संगठन की समाचार एजेंसी अमाक ने ढाका रेस्तरां में मारे गए विदेशी नागरिकों का फोटो जारी किया है। आईएस ने कहा कि यहां 24 लोग मारे गए हैं। हालांकि बांग्लादेश की पुलिस ने कहा कि इस हमले में दो पुलिस अधिकारी मारे गए तथा कम से कम 20 लोग घायल हुए हैं।
 
 
आईएस ने दावा किया है कि कई लोग अब भी उनके कब्जे में हैं। हालांकि इस क्षेत्र में आईएस के प्रमुख प्रतिद्वंदी अलकायदा ने भी इसकी जिम्मेदारी ली है लेकिन आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।
 
 
बताया जा रहा है कि यह तस्वीरें उस समय जारी की गई जब अमेरिका ने आईएस के दावे की पुष्टी करने से इनकार कर दिया। सीएनएन के अनुसार वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारियों का मानना है कि इस हमले को शायद ‘अलकायदा इन इंडियन सब-कांटिनेंट’ ने अंजाम दिया है। (चित्र सौजन्य : ट्विटर) 
Show comments

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

अमेठी में इस बार आसान नहीं है केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की राह

MP में छेड़छाड़ को लेकर दलित दंपति से मारपीट, जूतों की माला पहनाई, 10 लोगों के खिलाफ FIR

AAP नेताओं ने कभी निर्भया के लिए न्याय मांगा था, आज एक आरोपी का समर्थन कर रहे : स्वाति मालीवाल

पीएम मोदी का राहुल गांधी पर तंज, ऐसा तो 8 साल का बच्चा भी नहीं करता

होटल में आग लगने से महिला फिजियोथेरेपिस्ट की मौत, इंजीनियर की हालत नाजुक

AI के बेहतर इस्तेमाल से मूल्य सृजन होगा, रोजगार बढ़ेगा : Red Hat सीईओ

अगला लेख