suvichar

IS को झटका, लड़ाई से भाग रहे हैं आतंकवादी

Webdunia
मंगलवार, 26 अप्रैल 2016 (16:31 IST)
सीरिया और इराक में जिहादियों का उत्साह इतना कम हो गया है कि वे अब लड़ाई से भागने के बहाने बनाने लगे हैं। लड़ाकों का मनोबल जहां कम हो गया है वहीं संगठन के अधिकार वाले क्षेत्रों में कमी आ रही है और लड़ाके युद्ध से भागना चाहते हैं। संगठन की वित्तीय कठिनाइयों के चलते जिहादियों का मनोबल इतना कमजोर हो गया है कि वे लड़ाई के हालातों से निराश हो गए हैं।  
डेलीमेल ऑनलाइन में साइमन टॉम‍लिनसन लिखते है कि संगठन के कार्मिकों के वेतन, भत्तों में कमी होने से जिहादी किसी तरह लड़ाई के मैदान से भागना चाहते हैं। अमेरिकी थिंकटैंक, सेंटर फॉर कॉम्बेटिंग टेररिज्म (सीटीसी) की रिपोर्ट में कहा गया है कि अक्टूबर 2015 में इस्लामिक स्टेट लड़ाई छोड़कर भाग जाने वाले भगोड़ों को आम माफी की घोषणा की थी। पिछले साल आईएस के एक दस्तावेज से भी इस बात का प्रमाण मिलता है कि आईएस कार्मिकों की संख्‍या कम हो गई है। 
 
संगठन की आय में तीस फीसदी कमी हो गई है और पैसों की कमी को पूरा करने के लिए संगठन लोगों पर नए-नए कर लाद रहा है। पूर्वी सीरिया के दीर अज जोर प्रांत में ऐसे दस्तावेज मिले हैं जिसमें 'आईएस लड़ाके फ्रंटलाइन पर लड़ने से बचने के लिए डॉक्टरों से फर्जी सर्टिफिकेट खरीद रहे हैं।'
 
आतंकी गुट की समस्याओं का सबसे बड़ा कारण यह है कि वे अब लड़ाकों को पैसे नहीं दे पा रहे हैं। इसी वर्ष की शुरुआत में आईएसआईएस को अपने लड़ाकुओं के वेतन को आधा कर दिया था। अब बहुत कम लड़ाकुओं को ही प्रतिमाह एक सौ पौंड का भुगतान किया जा रहा है। 
 
इराक में रमादी और अन्य क्षेत्रों के हाथ में निकल जाने से संगठन ने मोसुल में फतवा जारी कर दिया है कि लड़ाके आम जनता से पैसा वसूल सकते हैं। इसके साथ ही, जो महिलाएं विदेशों से अपनी आरामदेह जिंदगी छोड़कर जिहादियों से शादी करने आई थीं, अब इन महिलाओं को भी तरह-तरह की परेशानियां उठाना पड़ रहा है। इसलिए हजारों की संख्या में सीरिया में पहुंची ये महिलाएं भी नाराज हैं और भाग जाना चाहती हैं। 

Show comments

जरूर पढ़ें

Iran Israel US Conflict : World War 3 का खतरा! मिडिल ईस्ट में मचे हाहाकार के बीच एक्शन में PM मोदी, UAE और बहरीन के सुल्तानों को मिलाया फोन, क्या भारत रुकेगा महायुद्ध?

चीनी एयर डिफेंस का फ्लॉप शो: ईरान में अमेरिका-इजराइल हमलों के आगे पस्त हुआ HQ-9B, 'ऑपरेशन सिंदूर' की यादें हुई ताजा

मिडिल-ईस्ट के महायुद्ध में भारतीय की दर्दनाक मौत, ओमान के पास तेल टैंकर पर भीषण ड्रोन हमला, कांप उठा समंदर

IAEA की बड़ी चेतावनी : रेडियोधर्मी रिसाव से गंभीर नतीजों का खतरा, बड़े शहरों को खाली कराने की नौबत आ सकती है

दुनिया के सबसे बड़े तेल डिपो Aramco पर अटैक, ईरान ने बोला सऊदी अरब पर बड़ा हमला... और खतरनाक हुई जंग

सभी देखें

नवीनतम

Iran Attack On Gulf Countries : सऊदी अरब, UAE, कतर और बहरीन पर मिसाइलों और ड्रोनों की बरसात, गल्फ देश क्यों बने हुए हैं ईरान के दुश्मन

खामेनेई की हत्या पर 'चुप्पी' को लेकर बरसे सोनिया-राहुल, क्या PM मोदी हत्या का समर्थन करते हैं?', संसद में चर्चा की मांग

भारत के पास LPG, LNG की कमी नहीं, आखिर क्या है भारत का प्लान B

ईरान संकट : बढ़ते सैन्य टकराव के बीच परमाणु जोखिम, IAEA ने किया संयम बरतने का आग्रह

LIVE: ईरान पर इजराइल का बड़ा हमला, राष्ट्रपति भवन को बनाया निशाना

अगला लेख