Hanuman Chalisa

इस्लामी कट्टरपंथियों ने पत्थर मार-मारकर की अविवाहित जोड़े की हत्या

Webdunia
गुरुवार, 18 मई 2017 (12:30 IST)
बमाको। माली के उत्तर-पूर्वी इलाके में ‘इस्लामी कट्टरपंथियों’ ने खुलेआम पत्थर मार-मारकर एक अविवाहित जोड़े की हत्या कर दी। जिहादी समूहों को इस इलाके से बाहर खदेड़ने बाद यह इस तरह की पहली घटना है।
 
जिहादियों ने मार्च 2012 में माली के मुख्य उत्तरी शहरों पर कब्जा कर लिया था हालांकि 2013 में फ्रांसीसी सेना के नेतृत्व में चले अभियान में उन्हें बाहर खदेड़ दिया गया था, लेकिन उसके बाद भी इस्लामिक समूह माली और विदेशी सैन्य बलों पर लगातार हमले करके अपनी उपस्थिति का आभास कराते रहते हैं।
 
एक स्थानीय अधिकारी ने बताया कि इस्लामी चरमपंथियों ने 2 गढ्ढे बनाए और महिला तथा पुरुष को उसमें खड़ा कर दिया और उन्हें तब तक पत्थर मारे, जब तक कि उनकी मौत नहीं हो गई। अधिकारी ने समाचार एजेंसी एएफपी को बताया कि यह घटना मंगलवार को किडल क्षेत्र के करीब ताघलित इलाके में हुई। उसने बताया कि इस्लामी चरमपंथियों के सदस्यों ने भीड़ से भी इस जोड़े को पत्थर मारने को कहा।
 
उन्होंने बताया कि 4 लोग उन्हें तब तक पत्थर मारते रहे, जब तक कि उनकी मौत नहीं हो गई। एक अन्य स्थानीय अधिकारी ने बताया कि इस्लामी चरमपंथियों ने अविवाहित जोड़े पर ‘इस्लामी कानून’ के उल्लंघन का आरोप लगाया जिसके तहत पत्थर मारकर सजा दी जाती है। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

New Rule : 1 जून से बदल जाएंगे पैसे, टैक्स, UPI और बैंकिंग के नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

लखनऊ में बनेगी देशभक्ति की नई पहचान, राजनाथ सिंह और योगी करेंगे ‘नौसेना शौर्य वाटिका’ का लोकार्पण

NDA सरकार के 12 साल पूरे होने पर यूपी में 21 जून तक चलेगा बड़ा जनसंपर्क अभियान, हर विधानसभा में निकलेगी ‘प्रगति पथ यात्रा’

यूपी के 1.40 लाख स्कूलों का होगा सुरक्षा ऑडिट, छात्रों की सुरक्षा के लिए सरकार की बड़ी पहल

वनतारा फिर कोर्ट टेस्ट में पास, सुप्रीम कोर्ट ने नई अर्जी खारिज की, जानवरों के ट्रांसफर को बताया वैध

अगला लेख