Hanuman Chalisa

आईएस के अन्य देशों में फैलाव से घबराया अमेरिका, सभी देशों से की अपील

Webdunia
शुक्रवार, 24 अगस्त 2018 (10:55 IST)
संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की राजदूत निक्की हेली ने सभी देशों से अपील की है कि वह यह सुनिश्चित करें कि उनके देशों में इस्लामिक स्टेट के आतंकवादियों को करारी हार का सामना करना पड़े। आईएस के अन्य देशों में विस्तार से अमेरिका चिंतित है।
 
 
अमेरिकी राजदूत ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे देशों के साथ अमेरिका अपना सहयोग बढ़ाएगा और इस दिशा में मजबूत ताकत बना रहेगा।
 
 
उन्होंने सुरक्षा परिषद में गुरुवार को बताया कि इस आतंकवादी समूह की विचारधारा विश्व के नए-नए स्थानों पर अपना पैर पसार रही है। यह एक ऐसा दुश्मन है जो अपने आपको किसी भी स्थान पर ढाल रहा है।
 
 
हेली ने सभी देशों से अपील की है कि वह चतुराई के साथ इस्लामिक स्टेट को करारी हार दें और ऐसे संघर्ष क्षेत्रों को समाप्त करें जहां चरमपंथी समूहों को पलने-बढ़ने का मौका मिलता है। उन्होंने कहा, 'संयुक्त राष्ट्र आईएसआईएस और तालिबान के खिलाफ लड़ाई में मजबूत ताकत बनी रहेगी।' (भाषा)
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

पाकिस्तान-अफगानिस्तान वार्ता बिना समझौते खत्म, तनाव बरकरार, चीन की चौधराहट भी नहीं आई काम

Ceasefire : अमेरिका का दावा, ईरान ने मांगी सीजफायर की 'भीख', होर्मुज पर जारी रहेगी फीस

ईरान-अमेरिका युद्धविराम के बाद कश्मीर और लद्दाख में मना जश्‍न, CM उमर अब्दुल्ला समेत क्‍या बोले क्षेत्र के दिग्गज नेता?

डोनाल्ड ट्रंप की चेतावनी- ईरान छोड़े यूरेनियम संवर्धन, हथियार देने वाले देशों पर 50% टैरिफ

ईरान ने ट्रंप के सीजफायर पर लगाई मुहर: 10 सूत्रीय प्रस्ताव पर बातचीत को तैयार, 2 हफ्ते खुला रहेगा हार्मुज

सभी देखें

नवीनतम

क्या डोनाल्ड ट्रंप होंगे 'Lame Duck' प्रेसिडेंट? जानिए US Midterms Elections के 5 नियम जो ट्रंप का भविष्य तय करेंगे

राज्यसभा चुनाव से मध्यप्रदेश में मुश्किलों में घिरी कांग्रेस, कानूनी पचड़ों में उलझे विधायकों के साथ हॉर्स ट्रेडिंग का खतरा

बुनकरों की आय, सम्मान और स्थायित्व सुनिश्चित करना प्राथमिकता : योगी आदित्यनाथ

मेरठ में दुकानों की सीलिंग का विरोध, व्यापारियों में भारी आक्रोश, आज बंद का किया ऐलान

करोड़ों की बचत! क्या आप भी कर रहे हैं ये 3 गलतियां? आज ही बदलें अपनी आदतें

अगला लेख