हाशेम सफीद्दीन होगा हिजबुल्ला का नया चीफ, क्या है उसका नसरल्लाह से कनेक्शन?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 29 सितम्बर 2024 (12:18 IST)
Israel vs Hezbollah : इजराइली हमले में हसन नसरल्लाह की मौत के बाद हाशेम सफीद्दीन (Hashem Safieddine) 50 हजार लड़ाकों वाले विश्‍व के सबसे बड़े और शक्तिशाली संगठन हिजबु्ल्लाह की कमान संभालेगा। सफीद्दीन नसरल्लाह का चचेरा भाई है। उसे हिजबु्ल्लाह का दूसरा सबसे शक्तिशाली नेता माना जाता है। ALSO READ: नसरल्लाह की मौत के बाद भी लेबनान में इजराइल का हमला, जानिए क्या है टारगेट?
 
कौन है सफीद्दीन : सफीद्दीन का जन्म 1964 में दक्षिणी लेबनान के दीर कानून एन नाहर में हुआ था। वह खुद को मौलवी बताता है और हर समय काली पगड़ी पहनता है। वह इस्लाम के पैगंबर मोहम्मद के वंशज होने का भी दावा करता है। वह हिजबुल्लाह की जिहाद परिषद का भी सदस्य है, जो समूह के सैन्य अभियानों का प्रबंधन करती है। साथ ही वह संगठन के राजनीतिक मामले भी देखता है। 
 
सफीद्दीन के ईरान और अयातु्ल्लाह खुमैनी से भी बेहतर संबंध है। 2017 में अमेरिका हाशेम को आतंकवादी घोषित कर चुका है। इसी वर्ष सउदी अरब ने भी हाशेम को आतंकी घोषित कर दिया। बहरहाल वह भी इजराइल के टारगेट पर है।
 
 
के बाद हिजबुल्ला की कमान संभाली थी और तीन दशक तक संगठन का नेतृत्व किया। 2006 में इजराइल के खिलाफ हिजबुल्ला के युद्ध का नेतृत्व किया था। 
 
कैसे मारा गया नसरल्लाह : इजराइली मीडिया का कहना है कि हिज्बुल्लाह के मुख्यालय पर 80 से ज्यादा बम गिराए गए। हर बम पर औसतन एक टन विस्फोटक था। बंकरों को भेदने वाले 
 
बमों का भी इस्तेमाल किया गया। इसी हमले में नसरल्लाह और उसकी बेटी जैनब मारे गए। इजराइली सेना ने महज 2 माह में हिजबु्ल्लाह के पूरे नेतृत्व को खत्म कर दिया। 
 
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कठुआ मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर, पुलिस हेडकांस्टेबल शहीद, 7 सैनिक हुए घायल

महाराष्ट्र में कब होंगे विधानसभा चुनाव? आयोग ने बताई डेडलाइन

UP : संगीत सोम ने को-ऑपरेटिव के एआर को दी ऑफिस से उठाने की धमकी, ऑडियो वायरल

फोन पर प्यार भरी बातें, कमरे में बुलाकर हमबिस्तर, बिहार में सेक्सटॉर्शन गैंग का भंडाफोड़, करते थे 3 से 4 लाख की वसूली

Hyundai IPO : हुंडई ला रही है सबसे बड़ा आईपीओ, निवेशक क्यों कर रहे हैं बेसब्री से इंतजार?

सभी देखें

नवीनतम

Mann ki baat में पीएम मोदी ने बताया, झांसी की महिलाओं ने कैसे पानी की बर्बादी को रोका?

46 साल बाद कोसी बैराज से छोड़ा गया सबसे ज्यादा पानी, बिहार में बाढ़ का संकट और गहराया

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में IED ब्लास्ट, 5 सुरक्षाकर्मी घायल

MP के मैहर में बड़ा हादसा, खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार बस, 6 की मौत

नसरल्लाह की मौत के बाद भी लेबनान में इजराइल का हमला, जानिए क्या है टारगेट?

अगला लेख