इंडोनेशिया में IS के आतंकवादियों की गिरफ्तारी

Webdunia
शुक्रवार, 15 जनवरी 2016 (18:45 IST)
जकार्ता। इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में कल आत्मघाती हमलावरों के हमले के बाद आतंकवादियों की धरपकड़ का देशव्यापी अभियान शुरु कर दिया गया और आज तड़के तीन आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया।
                    

जकार्ता के व्यावसायिक जिले में कल के हमले में आतंकवादियों सहित सात लोग मारे गये थे किन्तु यह राजधानी पर पहला आतंकवादी हमला था। मारे गए लोगों में पांच आतंकवादी शामिल थे।
           
         
आतंकवादी हमले के कारण पूरे देश में पुलिस प्रमुखों को हाई अलर्ट की स्थिति में कर दिया गया है और जकार्ता के कुछ दूतावासों को सुरक्षा कारणों से आज बंद कर दिया गया है। बाली के पर्यटन स्थल पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
                      
हमले के षडयंत्र के आरोप में तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। जावा के अंदर और बाहर कई आतंकवादी गुटों के सक्रिय होने के कारण वहां गिरफ्तारी के लिए सक्रिय अभियान चलाया जा रहा है। (वार्ता)

Show comments

Lok Sabha Elections 2024 : मेरी इच्छा है नरेंद्र मोदी फिर से मुख्यमंत्री बनें, नीतीश कुमार की फिर फिसली जुबान

Rajasthan weather : राजस्थान में गर्मी का कहर, फलोदी में तापमान 50 डिग्री के पार

Lok Sabha Elections : राहुल गांधी का दावा, प्रधानमंत्री मोदी गिराना चाहते हैं हिमाचल की सरकार

मोदी, शाह और फडणवीस ने गडकरी की हार के लिए काम किया, संजय राउत का दावा

बेबी केयर सेंटर का मालिक नवीन गिरफ्तार, अस्पताल में आग लगने से हुई थी 7 नवजात की मौत

नहीं थम रहा गर्मी का कहर, देश के 37 शहरों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक

Cyclone Remal का खौफ, ट्रेनों को जंजीरों और तालों से बांधा

Lok Sabha Elections 2024 : मेरी इच्छा है नरेंद्र मोदी फिर से मुख्यमंत्री बनें, नीतीश कुमार की फिर फिसली जुबान

Rajasthan weather : राजस्थान में गर्मी का कहर, फलोदी में तापमान 50 डिग्री के पार

बंगाल के तट से टकराया Cyclone Remal, NDRF की 14 टीमों ने संभाला मोर्चा