सात बार 'जेम्स बॉन्ड' बने अभिनेता रॉजर मूर नहीं रहे

Webdunia
मंगलवार, 23 मई 2017 (22:00 IST)
लंदन। खुफिया एजेंट जेम्स बांड की भूमिका निभाने के लिए अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित ब्रिटिश अभिनेता रॉजर मूर का आज निधन हो गया। वह 89 वर्ष के थे। अभिनेता के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर उनके परिजनों ने यह खबर दी। उनका निधन कैंसर से स्विट्जरलैंड में हुआ। 
 
मूर के परिवार ने आधिकारिक टि्वटर अकाउंट पर पोस्ट बयान में कहा कि भारी मन से हम यह दु:खद समाचार आप के साथ साझा करते हैं कि हमारे पिता सर रोजर मूर का मंगलवार को निधन हो गया। हम सभी गमगीन हैं।
       
मूर ने 12 वर्षों तक खतरों आदि का सामना करने वाले खुफिया एजेंट जेम्स बांड की भूमिका अदा की। इस भूमिका ने न केवल उन्हें करोड़पति बना दिया बल्कि विश्व में करोड़ों लोगों के दिलों में बसा दिया। बॉन्ड सीरीज की फिल्मों में उन्होंने सात बार ब्रिटिश सीक्रेट एजेंट जेम्स बॉन्ड का किरदार निभाया था। 
 
उन्होंने द स्पाई हू लव्ड मी और लिव एंड लेट डाई जैसी फिल्मों में काम किया। वह जेम्स बॉन्ड का किरदार निभाने वाले तीसरे अभिनेता थे। वर्ष 1973 से 1985 तक उन्होंने इस किरदार को बखूबी निभाया।

रॉजर के रोल की उपलब्धि इसलिए भी बड़ी थी क्योंकि उन्होंने जेम्स बॉन्ड का किरदार शॉन कोनरी जैसे दमदार अभिनेता से विरासत में लिया था और खुद को स्थापित किया था।
        
रॉजर ने जेम्स बॉन्ड के अलावा मशहूर जासूसी टीवी सीरीज़ 'दि सेंट' में भी काम किया था, जिसमें उनके किरदार साईमन टेंपलर को आज भी याद किया जाता है। उन्हें समाज सेवा के लिए नाईटहुड की उपाधि दी गई थी।
 
बॉलीवुड ने निधन पर जताया शोक : बॉलीवुड ने रॉजर मूर के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। बॉलीवुड अभिनेता कबीर बेदी ने ट्‍विटर पर कहा, 'फेयरवेल रोजर! आपके पास एक अद्भुत जीवन था! आरआईपी।'
             
अभिनेता रणदीप हुड्डा और ऋषि कपूर और संगीत निर्देशक शेखर रवजियांनी ने हॉलीवुड के अभिनेता के निधन पर दु:ख जताया और उन्हें विदाई दी।

रणदीप ने ट्विट किया, 'आपने जैम्स बॉन्ड को इतना मज़ेदार बनाया।' जाने माने अभिनेता ऋषि कपूर ने कहा, 'आरआईपी। नाम जेम्स है... रोजर मूर.... बॉन्ड।' संगीत निर्देशक शेखर रवजियांनी ने अभिनेता के निधन पर शोक जताया।
Show comments

जरूर पढ़ें

Changur Baba : छांगुर बाबा की पूरी कहानी, धर्मांतरण का रैकेट और करोड़ों की संपत्ति, STF और ATS के चौंकाने वाले खुलासे

भारत में पहली बार डिजिटल जनगणना : अब खुद भर सकेंगे अपनी जानकारी

प्रियंका और माही की बीमारी के आगे क्‍यों लाचार हुए पूर्व CJI, क्‍या है उनका बंगला कनेक्‍शन

UP : अंबेडकरनगर सरकारी आवास से मिले 22.48 लाख रुपए के 100 और 500 के पुराने नोट, ACMO की 11 साल पहले हुई थी मौत, बेड और अटैची से मिलीं नोटों की गड्डियां

क्यों डरे हुए हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, घर और बाहर दोनों जगह घिरे

सभी देखें

नवीनतम

पुलवामा हमले के लिए ई-कॉमर्स साइट से खरीदा गया था विस्फोटक, FATF की रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

Marathi Hindi Controversy : व्यापारियों के विरोध प्रदर्शन के खिलाफ मनसे की रैली, शिवसेना मंत्री को प्रदर्शनकारियों ने घेरा

विधवा महिला ने लगाया अपने देवर पर बलात्कार का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच

COVID-19: इंदौर में 48 घंटों के भीतर 3 महिलाओं की मौत, अब तक 187 मरीज मिले

प्रदूषण पर कंट्रोल के लिए बड़ा कदम, 1 नवंबर से पुरानी गाड़ियों को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल

अगला लेख