जापान को वित्त वर्ष 2024-25 में 5200 अरब येन का व्यापार घाटा, अमेरिका के साथ अधिशेष बढ़ा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 17 अप्रैल 2025 (11:28 IST)
टोकियो। जापान (Japan) ने वित्त वर्ष 2024-25 में 5200 अरब येन (37 अरब अमेरिकी डॉलर) का व्यापार घाटा दर्ज किया। वित्त मंत्रालय (Finance Ministry) की ओर से गुरुवार को जारी अस्थायी आंकड़ों के अनुसार 31 मार्च तक के वित्त वर्ष में जापान का वैश्विक व्यापार घाटा कुल 5200 अरब येन (37 अरब अमेरिकी डॉलर) रहा। लगातार चौथे वर्ष घाटा दर्ज किया गया।ALSO READ: दुनिया में बढ़ा मंदी का खतरा, जापान और EU का अमेरिका पर जवाबी टैरिफ
 
हालांकि अमेरिका के साथ व्यापार अधिशेष (आयात व निर्यात के बीच का अंतर) बढ़कर 9,000 अरब येन (63 अरब अमेरिकी डॉलर) हो गया। जापान का अमेरिका एक महत्वपूर्ण दीर्घकालिक सहयोगी और अमेरिका में प्रमुख निवेशक है, जो सैकड़ों-हजारों अमेरिकियों को रोजगार देता है। हालांकि अमेरिका को निर्यात को लेकर शुल्क बढ़ोतरी का मुद्दा चर्चा का विषय बना हुआ है।ALSO READ: कृषि उत्पादों पर 100 फीसदी शुल्क लगाता है भारत, चावल पर अमेरिका से 700 फीसदी शुल्क लेता है जापान
 
अमेरिका ने जापान पर 24 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क लगाने की 2 अप्रैल को घोषणा की थी। बाद में इस फैसले को 9 अप्रैल को 90 दिन के लिए टाल दिया गया। जापान को अब भी 10 प्रतिशत मूल शुल्क और आयातित कार, वाहनों के घटक, इस्पात तथा एल्युमीनियम के निर्यात पर 25 प्रतिशत कर का सामना करना पड़ रहा है।
 
आंकड़ों के अनुसार जापान ने मार्च महीने में 544 अरब येन (4 अरब अमेरिकी डॉलर) का व्यापार अधिशेष दर्ज किया। निर्यात में लगातार 6ठे महीने बढ़ोतरी दर्ज की गई और मार्च में यह सालाना आधार पर करीब 4 प्रतिशत बढ़ा। फरवरी की तुलना में वृद्धि धीमी रही। अमेरिका को निर्यात में 3 प्रतिशत की वृद्धि हुई जबकि शेष एशिया को निर्यात 5.5 प्रतिशत बढ़ा। चीन को निर्यात में गिरावट आई जबकि हांगकांग, ताइवान और दक्षिण कोरिया को निर्यात में वृद्धि हुई।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अब आसानी से मिलेगा तत्काल टिकट, 10 मिनट सिर्फ आधार OTP से कर सकेंगे बुकिंग

Mahua Moitra marries : कौन हैं पिनाकी मिश्र, जिनसे TMC की तेजतर्रार सांसद महुआ मोइत्रा ने की शादी

Russia-Ukraine war : रूस छुपकर हमला करने वाले ड्रोन पर कर रहा काम, जानें कैसे मचाते हैं दुश्मन देश में तबाही

OnePlus 13s : Samsung-Apple को टक्कर देने आया वन प्लस का सस्ता स्मार्टफोन, जानिए क्या है कीमत, मिलेगा 5000 तक का डिस्काउंट

श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, पाकिस्तान भारत के खिलाफ करता है राहुल के बयानों का इस्तेमाल

सभी देखें

नवीनतम

Rafale Fighter Jet : भारत में बनेगी राफेल की रीढ़, Dassault और TATA के बीच बड़ा समझौता

Weather Update : असम में बाढ़ और भूस्खलन से तबाही, 7 लाख लोग प्रभावित, मृतकों की संख्या 19 हुई

छोटे कपड़े पहनने वाली लड़कियां मुझे अच्छी नहीं लगती, MP के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का बयान चर्चाओं में

उज्जैन वेलनेस समिट मेंं 1950 करोड़ के निवेश प्रस्ताव, बोले CM डॉ. मोहन यादव, मध्यप्रदेश बनेगा ग्लेाबल वेलनेस सेंटर

शेयरों में खरीदारी से Sensex 444 अंक चढ़ा, Nifty में भी आई 131 अंक की तेजी

अगला लेख