जापान का निर्यात रिकॉर्ड स्तर पर, व्यापार घाटा 5300 अरब येन

सरकारी आंकड़ों के अनुसार व्यापार घाटा (निर्यात व आयात के बीच का अंतर) कुल 5,300 अरब येन (34 अरब डॉलर) रहा। ऊर्जा की बढ़ती लागत और दुनियाभर में बढ़ती मुद्रास्फीति से आयात में भारी वृद्धि हुई।

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 23 जनवरी 2025 (15:21 IST)
Japan's exports: जापान (Japan) ने 2024 में रिकॉर्ड उच्च निर्यात (exports) दर्ज किया और वार्षिक व्यापार घाटे में सालाना आधार पर 44 प्रतिशत की कमी आई। वित्त मंत्रालय (Ministry of Finance) ने गुरुवार को यह जानकारी दी। सरकारी आंकड़ों के अनुसार व्यापार घाटा (निर्यात व आयात के बीच का अंतर) कुल 5,300 अरब येन (34 अरब डॉलर) रहा। ऊर्जा की बढ़ती लागत और दुनियाभर में बढ़ती मुद्रास्फीति से आयात में भारी वृद्धि हुई।ALSO READ: जापान बनेगा ग्लोबल इन्वेस्टर समिट का कंट्री पार्टनर : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था:  विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था का निर्यात कुल 1,07,900 अरब येन (691 अरब डॉलर) रहा। जापान में लगातार 4 वर्षों से व्यापार घाटा दर्ज किया जा रहा है। हालांकि 2024 का 5,300 अरब येन का घाटा, 2023 के 9,500 अरब येन से काफी कम रहा। इस बीच कुछ कंपनियों ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के संभावित शुल्क लगाने की आशंका में अपना निर्यात बढ़ा दिया है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

'अफवाहों पर न दें ध्यान', मुर्शिदाबाद हिंसा को लेकर सामने आया ममता के भतीजे का बयान, BJP पर लगाया बड़ा आरोप

इलेक्ट्रिक वाहन नीति से तैयार होंगी 20000 नौकरियां, जानिए क्‍या है दिल्ली सरकार का प्‍लान

Waqf को लेकर BJP ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना, प्रदर्शनों के नाम पर भड़का रहीं हिंदू विरोधी हिंसा

जयराम रमेश का दावा, घट रही है क्रय शक्ति

क्यों भारत के हर शहर में सोने की कीमत होती है अलग, जानिए और समझिए

सभी देखें

नवीनतम

बंगाल में Waqf से जुड़ी झड़पों में 3 लोगों की मौत, अदालत ने CAPF की तैनाती का दिया आदेश

लालकिला परिसर में 3 दिवसीय सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य महामंचन का हुआ शुभारंभ

MP : गुना में हनुमान जयंती पर शोभा यात्रा के दौरान पथराव

भारत पर टैरिफ का कितना पड़ेगा प्रभाव, BJP ने किया खुलासा

ईरान, अमेरिका परमाणु कार्यक्रम पर और बातचीत को हुए सहमत, 19 अप्रैल को होगी अगले दौर की वार्ता

अगला लेख