पराक्रम दिवस पर बोले मोदी, विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए एकजुट रहें

ओडिशा के कटक में आयोजित पराक्रम दिवस कार्यक्रम को वीडियो संदेश के माध्यम से संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि नेताजी का जीवन लोगों के लिए निरंतर प्रेरणा का स्रोत है

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 23 जनवरी 2025 (14:53 IST)
Modi's address on Parakram Diwas : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) ने नेताजी सुभाष जयंती (Subhash Jayanti) पर गुरुवार को लोगों से 'विकसित भारत' (developed India) के संकल्प को पूरा करने के लिए एकजुट रहने का आह्वान किया और उन्हें देश को कमजोर करने और इसकी एकता को तोड़ने की कोशिश करने वाली ताकतों से आगाह भी किया।
 
नेताजी का जीवन लोगों के लिए निरंतर प्रेरणा का स्रोत : महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती के मौके पर ओडिशा के कटक में आयोजित पराक्रम दिवस कार्यक्रम को वीडियो संदेश के माध्यम से संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि नेताजी का जीवन लोगों के लिए निरंतर प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि नेताजी ने आराम का क्षेत्र छोड़ने का विकल्प चुना और देश की आजादी के लिए संघर्ष करना पसंद किया।ALSO READ: पीएम मोदी बोले, चुनाव से डरे आप-दा वाले, हर दिन कर रहे हैं नई घोषणा
 
मोदी ने कहा कि नेताजी सुभाष कंफर्ट जोन के बंधन में नहीं बंधे। इसी तरह आज हम सभी को विकसित भारत के निर्माण के लिए अपने कंफर्ट जोन से बाहर निकलना है। हमें खुद को दुनिया में सर्वश्रेष्ठ बनाना है और उत्कृष्टता को चुनना ही है, दक्षता पर ध्यान केंद्रित करना है।
 
नेताजी ने देश की स्वतंत्रता के लिए आजाद हिन्द फौज का गठन किया : उन्होंने कहा कि नेताजी ने देश की स्वतंत्रता के लिए आजाद हिन्द फौज का गठन किया और इसमें देश के हर क्षेत्र व हर वर्ग के लोग शामिल थे जिनकी भाषाएं अलग-अलग थीं लेकिन भावना एक थी और वह थी देश की आजादी। उन्होंने कहा कि यही एकजुटता आज विकसित भारत के लिए भी बहुत बड़ी सीख है। तब स्वराज के लिए हमें एक होना था, आज विकसित भारत के लिए हमें एक रहना है। उन्होंने कहा कि भारत की एकता के लिए लोगों को बोस के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए।
 
नेताजी भारत की विरासत पर बहुत गर्व किया करते थे : प्रधानमंत्री ने कहा कि हमें उन लोगों से सतर्क रहना होगा, जो देश को कमजोर करना चाहते हैं और इसकी एकता को तोड़ना चाहते हैं। उन्होंने अंडमान में बोस के नाम पर द्वीपों का नामकरण किए जाने और इंडिया गेट पर उनकी प्रतिमा की स्थापना और उनकी जयंती को 'पराक्रम दिवस' के रूप में मनाने सहित कई फैसलों का जिक्र किया और कहा कि नेताजी भारत की विरासत पर बहुत गर्व किया करते थे।ALSO READ: मन की बात में महाकुंभ पर क्या बोले पीएम मोदी?
 
मोदी ने कहा कि विकास की तेज गति लोगों की प्रगति, सशस्त्र बलों की मजबूती और समग्र विकास के साथ-साथ चलती है। बीते दशक में 25 करोड़ भारतीयों को गरीबी से बाहर निकाला गया है, जो कि बहुत बड़ी सफलता है। आज गांव हो या शहर, हर तरफ आधुनिक अवसंरचना का निर्माण हो रहा है और साथ ही भारत की सेना की ताकत में भी अभूतपूर्व वृद्धि हुई है।ALSO READ: पीएम मोदी ने बांटे 65 लाख स्वामित्व संपत्ति कार्ड, कहा- इससे आर्थिक गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावा
 
मोदी ने कहा कि विश्व मंच पर भारत की भूमिका बढ़ रही है और भारत की आवाज बुलंद हो रही है। वह दिन दूर नहीं, जब भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक ताकत बनेगा। हमें नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रेरणा से 'एक लक्ष्य-एक ध्येय' विकसित भारत के लिए निरंतर काम करते रहना है। इस दौरान प्रधानमंत्री ने वहां मौजूद कुछ स्कूली छात्रों से संवाद भी किया। बाद में ओडिशा के कटक में आयोजित पराक्रम दिवस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी का वीडियो संदेश साझा किया गया।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ऑटो ड्राइवर ने निकाला कमाई का नायाब तरीका, सुनकर उड़ जाएंगे होश, जानिए कितनी होती है इंकम

अब आसानी से मिलेगा तत्काल टिकट, 10 मिनट सिर्फ आधार OTP से कर सकेंगे बुकिंग

Mahua Moitra marries : कौन हैं पिनाकी मिश्र, जिनसे TMC की तेजतर्रार सांसद महुआ मोइत्रा ने की शादी

Russia-Ukraine war : रूस छुपकर हमला करने वाले ड्रोन पर कर रहा काम, जानें कैसे मचाते हैं दुश्मन देश में तबाही

श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, पाकिस्तान भारत के खिलाफ करता है राहुल के बयानों का इस्तेमाल

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: ऑपरेशन सिंदूर के बाद पीएम मोदी का पहला जम्मू कश्मीर दौरा, देंगे चिनाब रेलवे ब्रिज की सौगात

जनगणना कार्यक्रम को लेकर BJP ने विपक्ष पर किया पलटवार, झूठ की राजनीति करने का लगाया आरोप

RSS प्रमुख भागवत बोले- राजनीतिक वर्ग के बीच आपसी समझ बनी रहनी चाहिए

मेरे बिना नहीं जीत पाते राष्ट्रपति का चुनाव, एलन मस्क का डोनाल्ड ट्रंप पर पलटवार

क्‍या व्लादिमीर पुतिन की सख्ती के सामने हार गए डोनाल्ड ट्रंप, बोले- यूक्रेन और रूस को कुछ समय तक लड़ने देना बेहतर होगा

अगला लेख