बड़ी खबर, स्वास्थ्य संबंधी कारणों से जापान के प्रधानमंत्री आबे देंगे इस्तीफा

Webdunia
शुक्रवार, 28 अगस्त 2020 (15:44 IST)
टोकियो। जापान में अब तक के इतिहास में सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री का पद संभालने वाले शिंजो आबे ने स्वास्थ्य संबंधी कारणों की वजह से इस्तीफा देने का मन बनाया है। उनकी तबीयत खराब होती जा रही है। 
ALSO READ: Coronavirus महामारी से ध्वस्त जापान की अर्थव्यवस्था, 1980 के बाद से सबसे बड़ी गिरावट
आबे से पहले जापान की ऐसी छवि बनी हुई थी कि यहां के प्रधानमंत्री का कार्यकाल बेहद कम होता है। आबे के पद छोड़ने से स्थिरता के इस काल की समाप्ति होगी। जापान ने आबे के शासनकाल में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मजबूत संबंध देखे, लेकिन आबे के अतिराष्ट्रवाद की नीति ने कोरिया और चीन को नाराज करने का काम किया।
 
आबे ने जापान को मंदी से बाहर निकाला, लेकिन देश की अर्थव्यवस्था के सामने कोरोनावायरस महामारी के बीच नया संकट पैदा हुआ है। हालांकि आबे अमेरिका द्वारा तैयार किए गए युद्ध विरोध संविधान को औपचारिक तौर पर दोबारा लिखे जाने के लक्ष्य को अपने कार्यकाल में पूरा नहीं कर सके, क्योंकि जनता ने उनकी इस अभिलाषा को एक तरह से नकार दिया।
 
आबे को पूर्व प्रधानमंत्री और अपने दादा नोबूसुके किशी के राजनीतिक विचारों के पदचिह्नों पर चलने के लिए तैयार किया गया था। किशी का ध्यान जापान को एक ऐसा सामान्य और सुंदर देश बनाना था जिसके पास बड़ी सैन्य शक्ति हो और जो अंतरराष्ट्रीय मामलों में अहम भूमिका निभाता है। 
 
संसद के उच्च सदन के लिए पार्टी के महासचिव हीरोशिगे सेको ने इस बात की पुष्टि की है कि आबे ने पार्टी कार्यकारी पदाधिकारियों से कहा है कि वे प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे रहे हैं।
 
सेको ने कहा कि आबे का कहना है कि वे परेशानी पैदा नहीं करने के लिहाज से इस्तीफा दे रहे हैं। आबे शुक्रवार शाम में संवाददाता सम्मेलन कर सकते हैं। 
 
ग्रीष्मकाल से ही आबे के स्वास्थ्य संबंधी परेशानी को लेकर चर्चा हो रही है और इस महीने यह चर्चा तब और तेज हो गई, जब वे लगातार 2 सप्ताह स्वास्थ्य जांच के लिए गए। हालांकि इस स्वास्थ्य जांच के सबंध में कोई खास जानकारी नहीं मिली है।
 
आबे का कार्यकाल सितंबर 2021 में खत्म होगा और ऐसी उम्मीद है कि जब तक पार्टी इस पद के लिए एक नया नेता नहीं चुन लेती है और संसद से औपचारिक मंजूरी नहीं मिल जाती है, तब तक आबे पद पर बने रहेंगे। 
 
आबे 2006 में 52 साल की उम्र में जापान के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री बने थे लेकिन 1 साल बाद ही स्वास्थ्य संबंधी कारणों की वजह से वे पद से हट गए। इसके बाद दिसंबर 2012 में आबे सत्ता में लौटे। आबे ने जापान के इतिहास में लगातार सबसे ज्यादा समय तक प्रधानमंत्री रहने का इतिहास सोमवार को बना लिया। इससे पहले 2,798 दिनों तक पद पर रहने का रिकॉर्ड इसाकु सातो के नाम था। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

CM सिद्धारमैया ने बताई अपनी प्रेम कहानी, क्या उन्हें मिल पाया अपना प्यार?

गर्मी ने बढ़ाया पानी का संकट, जलाशयों के जल स्तर में भारी गिरावट

मैं ठीक हूं, बुद्धि का इस्तेमाल करें भाजपा नेता : नवीन पटनायक

गोलगप्पों के लिए खूनी खेल, घर की छत से चली ताबड़तोड़ गोलियां, वीडियो हुआ वायरल

Porsche car accident Pune: सबूत छिपाने की कोशिश, आरोपी का पिता न्यायिक हिरासत में

Cyclone Remal के कारण बंगाल में तटीय इलाकों से 1 लाख से अधिक लोगों को हटाया गया, NDRF की 16 बटालियन तैनात

Cyclone Remal को लेकर एक्शन मोड में PM मोदी, कोलकाता में भारी बारिश

Lok Sabha Elections : राहुल गांधी का दावा, प्रधानमंत्री मोदी गिराना चाहते हैं हिमाचल की सरकार

Cyclone Remal को लेकर ओडिसा में 4 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

Rajkot gaming zone fire : गेम जोन के 6 साझेदारों के खिलाफ FIR, 2 आरोपी गिरफ्तार

अगला लेख