किया 159 घंटे का ओवरटाइम, रिपोर्टर की मौत

Webdunia
शुक्रवार, 6 अक्टूबर 2017 (11:15 IST)
टोक्यो। जापान में एक माह के दौरान 159 घंटे का ओवरटाइम करने वाली रिपोर्टर की हृदयगति रुकने से मौत हो गई, इसके बाद जापान के सार्वजनिक प्रसारक ने अपने कामकाज के तरीकों को सुधारने की कसम खाई है।
 
एनएचके की 31 वर्षीय रिपोर्टर मिवा सादो जुलाई 2013 में कथित तौर पर मोबाइल पकड़े हुए मृत अवस्था में पाई गई थी। वह टोक्यो में राजनीतिक समाचारों की रिपोर्टिंग करती थी।
 
रिपोर्टर की मौत के एक साल बाद जापान के अधिकारियों ने बताया कि उसकी मौत अत्यधिक काम करने की वजह से हुई है। अपनी मौत से पहले महीने में उसने केवल दो दिनों की छुट्टी ली थी।
 
एनएचके ने सादो के माता-पिता द्वारा ऐसी घटना की पुनरावृत्ति रोकने के लिए कार्रवाई का दबाव डाले जाने के बाद घटना के चार साल बाद यह मामला सार्वजनिक किया। काम के घंटों के लिए बदनाम जापान में इस मामले के बाद लंबे समय तक काम करने की समस्या फिर से चर्चा में आ गई।
 
एनएचके के लिए एक शर्मनाक रहस्योद्घाटन भी है, जिसने जापान में लंबे समय तक काम करने की संस्कृति के खिलाफ अभियान चलाया है।
 
सादो ने जून 2013 में टोक्यो विधानसभा चुनावों और अगले महीने राष्ट्रीय संसद के लिए उच्चस्तरीय मतदान की रिपोर्टिंग की थी। ऊपरी सदन के चुनाव के तीन दिन बाद उसकी मौत हो गई। उसकी मां ने दैनिक समाचार असाही को बताया, 'आखिरी क्षणों में वह मुझे फोन करना चाहती थी और यह सोचकर मेरा दिल टूट गया।' (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

stampede : बेंगलुरु में भगदड़ की घटना में 11 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, खरगे बोले- हादसा दुर्भाग्यपूर्ण

क्या आपका 500 रुपए का नोट नकली तो नहीं? इस तरह पहचानें Fake currency

Stampede : चिन्नास्वामी स्टेडियम में अंदर RCB का जश्न, बाहर लोगों की भगदड़, फोटो खिंचवाने में लगे थे कांग्रेस नेता, BJP ने लगाया आरोप

यादव के बेटे तेज प्रताप के 'जयचंद' जिक्र का क्या है मतलब, जानें क्यों गद्दारों को कहा जाता है 'जयचंद'

राहुल गांधी का लंगड़े घोड़े वाला बयान कमलनाथ, दिग्विजय की सियासत से रिटायरमेंट का संकेत?

सभी देखें

नवीनतम

ड्रोन अटैक के बाद ट्रंप से बोले पुतिन, यूक्रेनी हमले का जवाब देगा रूस

विश्व पर्यावरण दिवस 2025 की थीम और महत्व

05 जून को विश्व पर्यावरण दिवस, जानें पर्यावरण संरक्षण पर 20 प्रेरणादायक और प्रभावी स्लोगन

मोबाइल चोरी के शक में मासूम को उल्टा लटकाया, पीटा, दिए बिजली के झटके

LIVE : गुजरात में कोरोना के 119 नए मामले, महाराष्ट्र में भी मिले 105 संक्रमित

अगला लेख