उ.कोरिया पर नजर रखेगा जापान का यह जासूसी उपग्रह

Webdunia
शुक्रवार, 17 मार्च 2017 (10:31 IST)
टोक्यो। उत्तर कोरिया के तेजी से बढ़ते मिसाइल कार्यक्रम के कारण क्षेत्र में बढ़ती असहजता के बीच जापान ने आज एक नया जासूसी उपग्रह प्रक्षेपित किया।
 
जापान की अंतरिक्ष एजेंसी ने बताया कि देश के दक्षिण पश्चिम में एक प्रक्षेपण स्थल से एच-2ए रॉकेट जे जरिए रडार 5 इकाई को अंतरिक्ष में ले जाया गया। यह उपग्रह मौजूदा उपग्रह का स्थान लेगा जिसका मिशन समाप्त हो रहा है।
 
उत्तर कोरिया ने वर्ष 1998 में जापानी मुख्य भूमि के उपर और पश्चिमी प्रशांत में मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल का प्रक्षेपण किया था, जिसके मद्देनजर जापान ने वर्ष 2003 में जासूसी उपग्रहों को कक्षा में स्थापित करना आरंभ किया था। खतरा लगातार बढ़ रहा है और अभी पिछले ही सप्ताह प्योंगयांग ने चार बैलिस्टिक मिसाइलों का प्रक्षेपण किया जिनमें से तीन जापान के निकट गिरीं।
 
टोक्यो ने इस समय दिन में सतर्कता के लिए तीन ऑप्टिकल उपग्रह और रात के समय निगरानी के लिए तीन रडार उपग्रह तैनात किए हैं। नया उपग्रह उन तीन में से एक उपग्रह का स्थान लेगा जिन्हें वर्ष 2011 में प्रक्षेपित किया गया था।
 
इन उपग्रहों का आधिकारिक रूप से इस्तेमाल सूचना एकत्र करने के लिए किया जाता है। इसके अलावा इसका प्रयोग प्राकृतिक आपदाओं के मद्देनजर हुए नुकसान पर नजर रखने के लिए भी किया जाता है। (भाषा) 
Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख