त्रिवेंद्र सिंह रावत को मिलेगी उत्तराखंड की कमान !

उमेश चतुर्वेदी
शुक्रवार, 17 मार्च 2017 (09:49 IST)
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद के लिए त्रिवेंद्र सिंह रावत के नाम पर तकरीबन सहमति बन चुकी है। संघ प्रचारक के तौर पर काम शुरू करने वाले त्रिवेंद्र सिंह रावत के नाम पर भारतीय जनता पार्टी आलाकमान में सहमति दे दी है।
 
सूत्रों का दावा है कि 17 मार्च को देहरादून में होने जा रही विधायक दल की बैठक में उन्हें औपचारिक तौर पर विधायक दल का नेता चुन लिया जाएगा। जिसके बाद 18 मार्च को देहरादून के परेड ग्राउंड में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होगा। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष अमित शाह शामिल होंगे। इसकी जानकारी खुद प्रदेश भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष अजय भट्ट ने दी है।
 
अजय भट्ट ने प्रेस विज्ञप्ति के जरिए बताया है कि उन्होंने नवनिर्वाचित विधायकों को 17 और 18 मार्च को देहरादून में रहने के लिए निर्देशित कर दिया है। गौरतलब है कि उत्तराखंड में इस बार भारतीय जनता पार्टी ने 70 में से 57 सीटों पर अभूतपूर्व जीत हासिल की है। लेकिन इस लहर में भी प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट रानीखेत से चुनाव हार गए हैं। माना जा रहा है कि अब रावत के नाम पर औपचारिक ऐलान होना ही बाकी है।
 
भारतीय जनता पार्टी से जुड़े एक सूत्र का कहना है कि यह अजय भट्ट का दुर्भाग्य ही कहा जाएगा कि जिस बार भारतीय जनता पार्टी राज्य की सत्ता पर काबिज होती है, अजय भट्ट चुनाव हार जाते हैं और जिस बार भारतीय जनता पार्टी राज्य की सत्ता से दूर होती है, अजय भट्ट चुनाव जीत जाते हैं। हालांकि 15 मार्च को दो विधायकों ने उन्हें मुख्यमंत्री बनाए जाने की हालत में उनके लिए सीट खाली करने का भारतीय जनता पार्टी आलाकमान को प्रस्ताव दिया था। लेकिन सूत्रों का कहना है कि पार्टी आलाकमान ने इस प्रस्ताव पर विचार नहीं किया।
 
इस बीच राज्य के मुख्यमंत्री पद के लिए प्रकाश पंत और केंद्रीय मंत्री अजय टमटा के नाम पर भी विचार हुआ। मुख्यमंत्री पद की दौड़ में पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद रमेश पोखरियाल निशंक भी शामिल थे। लेकिन पार्टी सूत्रों का दावा है कि त्रिवेंद्र सिंह रावत के नाम पर औपचारिक मुहर लगनी बाकी है। सूत्रों का कहना है कि रावत अच्छे  संगठक हैं।
 
झारखंड में भारतीय जनता पार्टी की जीत में उन्होंने जबर्दस्त भूमिका निभाई थी। तब से ही उन पर भारतीय जनता पार्टी आलाकमान की निगाह है। रावत की छवि ईमानदार और कड़क राजनेता की है। माना जा रहा है कि इसलिए भी पार्टी आलाकमान ने उत्तराखंड की कमान सौंपने के लिए उनके नाम पर गंभीरता से विचार किया। 
Show comments

जरूर पढ़ें

भारत में कैसे होती है जनगणना, जानिए Census की पूरी प्रक्रिया

Apple, Google, Samsung की बढ़ी टेंशन, डोनाल्ड ट्रंप लॉन्च करेंगे सस्ता Trump Mobile T1 स्मार्टफोन

Raja Raghuvanshi Murder Case : खून देखकर चिल्ला उठी थी सोनम, 2 हथियारों से की गई राजा रघुवंशी की हत्या

Ahmedabad Plane Crash: प्लेन का लोहा पिघल गया लेकिन कैसे बच गई भागवत गीता?

शुक्र है राजा रघुवंशी जैसा हश्र नहीं हुआ, दुल्हन के भागने पर दूल्हे ने ली राहत की सांस

सभी देखें

नवीनतम

क्या ईरान-इजरायल युद्ध से भारत में बढ़ेगी महंगाई, जानिए कौन सी चीजें होंगी महंगी और क्या पड़ेगा असर

FASTag पर नितिन गडकरी का बड़ा एलान, 15 अगस्त से शुरू होगा 3000 का वार्षिक पास

1,120 रुपए लेकर सोने का मंगलसूत्र खरीदने पहुंचा बुजुर्ग, वायरल हुआ वीडियो

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वीकार नहीं किया ट्रंप का न्योता, जानिए क्या था PM का जवाब

मध्यप्रदेश बना पर्यटकों की पहली पसंद, साल 2024 में रिकॉर्ड 13 करोड़ 41 लाख सैलानी आए

अगला लेख