Hanuman Chalisa

इमरान डरे हुए हैं पर साथी जावेद मियांदाद ने उगला भारत के खिलाफ जहर

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 20 अगस्त 2019 (17:59 IST)
पूरी क्रिकेट बिरादरी में पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर जावेद मियांदाद की छवि निहायत बदतमीज, बदमिजाज और बदगुमान की है। अंडरवर्ल्ड  डॉन दाउद इब्राहिम के समधी मियांदाद ने भारत के खिलाफ जहर उगलते हुए धमकी दे डाली कि हमारे पास परमाणु बम है और हम  हिंदुस्तान को साफ कर देंगे। दूसरी तरफ प्रधानमंत्री इमरान खान भारत से बुरी तरह डरे हुए हैं और दूसरे देशों के सामने गिड़गिड़ा रहे हैं।
 
तिलमिलाए जावेद मियांदाद : अपने वक्त में क्रिकेट जगत में जावेद मियांदाद एक बड़ा नाम हुआ करता था लेकिन खेल के मैदान पर वह अपने खराब व्यवहार के लिए  कुख्यात हो गए थे। हाल ही में जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटने के फैसले से जावेद तिलमिला गए और उन्होंने एक पाकिस्तानी टीवी  चैनल 'खेलशेल' को दिए इंटरव्यू में भारत के खिलाफ जमकर जहर उगला।
 
जावेद मियांदाद की गीदड़ भभकी : जावेद ने कहा कि 'तो ये आप कर सकते हैं। yes, आपके पास वैपन नहीं हैं, अगर आपके पास लेजर वैपन हैं तो अपनी जान बचाने के  लिए अटैक करें। हर जगह का रूल है कि अपने सेल्फ डिफेंस, अपनी प्रोटेक्शन के लिए कुछ चीज रख सकते हो तो रखो। मुसलमान भाईयों, तुम मारो। उनकी लाशें जब उनके घरों में जाएंगी, तब उनको अहसास होगा कि इंसान की जिंदगी क्या होती है।'
 
प्रधानमंत्री मोदी को पैगाम : यह पूछे जाने पर पीएम मोदी को क्या पैगाम देंगे, मियांदाद ने कहा कि मोदी साब को पहले भी कह चुका हूं। भारत एक डरपोक देश है। अभी तक इन्होंने किया क्या है? परमाणु बम हमने ऐसे ही नहीं रखा है, हमने चलाने के लिए रखा हुआ है। हमें मौका चाहिए और हम साफ कर देंगे।'
 
बची-खुची साख मिट्‍टी में मिला दी : सनद रहे कि जब से भारत सरकार ने जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 खत्म किया है, तब से पाकिस्तान तिलमिलाया हुआ है। जम्मू कश्मीर को लेकर पाकिस्तान नेता तो जहर उगल ही रहे थे, अब इस जमात में क्रिकेटर भी उतर गए हैं। शाहिद अफरीदी, शोएब अख्तर और  सरफराज अहमद के बाद जावेद मियांदाद ने विवादित बयान देकर अपनी बची-खुची साख मिट्‍टी में मिला दी है।
 
पूर्व क्रिकेटरों के विवादित बयान : सरफराज अहमद ने कहा था कि मैं अल्लाह से प्रार्थना करता हूं कि वह इस मुश्किल वक्त में हमारे कश्मीरी भाइयों की मदद करें। पूरा पाकिस्तान उनके साथ खड़ा है। शाहिद अफरीदी ने कश्मीर मुद्दे को संयुक्त राष्ट्र के सामने ले जाने की मांग की थी जबकि पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने भी कश्मीर मुद्दे पर विवादित ट्वीट किया था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Driving License New Rules: आज से ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने का नियम बदला, RTO जाए बिना ऐसे मिलेगा DL

Twisha Sharma Death Case में नया मोड़, CCTV में कैद हुई घटना, पुलिस मामले की जांच में जुटी, CBI ने खोले राज

Kalita Majhi : कौन हैं कलिता माझी, कभी 4,000 रुपए प्रतिमाह में घरों में करती थीं काम, अब बंगाल में बनीं मंत्री, पढ़िए संघर्ष, मेहनत और राजनीतिक समर्पण की पूरी कहानी

Flex Fuel Vehicle : पेट्रोल की टेंशन खत्म, 3 जून को Hero की एथेनॉल बाइक और 4 जून को Maruti की E100 कार लॉन्च, जानिए क्या होंगी खूबियां

चीन की परमाणु प्रलय की तैयारी? रेगिस्तान में बिछाया मिसाइलों का खौफनाक जाल, सीधे अमेरिका पर निशाना!

सभी देखें

नवीनतम

लेबनान पर इजराइली हमलों से भड़का ईरान, अमेरिका से वार्ता रोकने की दी चेतावनी

तमिलनाडु में BJP के तुरूप के पत्ते का पार्टी से मोहभंग, क्या होगा अन्नामलाई का अगला कदम

मध्यप्रदेश में सार्वजनिक परिवहन को नई रफ्तार, इंदौर बनेगा बस ऑपरेशन का हब,

Twisha Sharma Death Case में नया मोड़, CCTV में कैद हुई घटना, पुलिस मामले की जांच में जुटी, CBI ने खोले राज

अगला लेख