नीलाम होगा ईसा मसीह पर लिखा महात्मा गांधी का प‍त्र

Webdunia
गुरुवार, 1 मार्च 2018 (13:12 IST)
वॉशिंगटन। महात्मा गांधी ने अपने जिस पत्र में ईसा मसीह की मौजूदगी की प्रकृति पर चर्चा की थी, उसे नीलामी के लिए रखा गया है और इसे कोई भी 50,000 डॉलर की राशि देकर खरीद सकता है। पत्र पर 6 अप्रैल 1926 की तिथि अंकित है और गांधी ने इसे भारत में अपने साबरमती आश्रम से लिखा था।

हल्की स्याही में टाइप किया गया और गहरे रंग की स्याही से हस्ताक्षर किया यह पत्र बीते कई दशक से संग्रहित एक निजी संग्रह का हिस्सा था और अब पेनसिलवेनिया स्थित राब कलेक्शन इसकी नीलामी करने जा रहा है। अमेरिका के मिल्टन न्यूबेरी फ्रैंट्ज में ईसाई धर्मगुरू को लिखे पत्र में गांधी ने लिखा कि ईशु मानवता के सबसे महान गुरुओं में से एक थे।

राब कलेक्शन के प्रधान नाथन राब ने इस पत्र को शांति की दिशा में धर्मों की दुनिया के लिये गांधी का दृष्टिकोण बताया। उन्होंने कहा कि ईशू में उनका विश्वास मानवता के एक गुरु के तौर पर था, जो उनके समकक्ष व्यक्तियों के साथ समानता तलाशने का उनका एक प्रयास दर्शाता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हाथ बंधे हुए, तहखाने में कैदी जैसा जीवन, नोएडा के वृद्धाश्रम की दिल दहलाने वाली कहानी

8 साल बाद रेलवे में आ रही हैं इस पद के लिए बंपर भर्तियां

टॉयलेट सीट पर बैठकर गुजरात हाईकोर्ट की सुनवाई से जुड़ा शख्स, वीडियो हुआ वायरल

बिहार में तेज प्रताप यादव बनेंगे किंगमेकर या बिगाड़ेंगे तेजस्वी का सियासी खेल?

रूस में 14 भारतीय नागरिक लापता, उत्तर प्रदेश से सर्वाधिक 9 लोग

सभी देखें

नवीनतम

डॉक्टर को 8 दिन तक रखा डिजिटल अरेस्ट, 3 करोड़ ठगे

CM के काफिले की गाड़ियों में मिलावटी ईंधन, BPCL ने किसे ठहराया जिम्मेदार?

महाराज ने बार-बार किया बलात्कार, गर्भपात भी कराया, पश्चिम बंगाल की एक और महिला की दर्दभरी दास्तां

पुरी रथ यात्रा में अत्यधिक देरी से नवीन पटनायक नाराज

पीएम मोदी ने बताया, भारत क्यों है सबसे प्राचीन जीवंत सभ्यता

अगला लेख