Hanuman Chalisa

मुंबई हॉर्बर लाइन पर उपनगरीय ट्रेन सेवाएं बाधित

Webdunia
गुरुवार, 1 मार्च 2018 (13:01 IST)
मुंबई। सीएसएमटी और वाडाला रोड स्टेशनों के बीच उपनगरीय ट्रेन सेवाएं सुबह तकनीकी खराबी के चलते बाधित हो गई, जिससे हजारों यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसे जल्द से जल्द बहाल करने के लिए इंजीनियरों के दलों को लगाया गया है।

मध्य रेल के प्रमुख पीआरओ सुनील उदासी ने बताया कि ओवर हेड एक्युप्मेंट में तकनीकी खराबी के चलते सीएसएमटी और वाडाला रोड स्टेशनों के बीच हार्बर कॉरिडोर पर रेल सेवाएं निलंबित हो गईं। उन्होंने बताया कि बहरहाल, वाडाला रोड से अंधेरी और वाडाला रोड से पनवेल स्टेशनों पर रेल सेवाओं का परिचालन जारी है।

यात्रियों को हुई असुविधा पर खेद व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि उनके लिए (यात्रियों के लिए) वैकल्पिक प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने कहा कि जिन यात्रियों के पास टिकट या पास है वह कुर्ला से सीएसएमटी और वहां से वापस की यात्रा कर सकते हैं। प्रमुख लाइन तक की सेवाएं बहाल कर दी गई हैं। उदासी ने कहा कि हमारे अनुरोध पर बेस्ट (बीईएसटी) प्रभावित मार्गों पर अतिरिक्त बसें चला रहा है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Donald Trump ने Pakistan से किया किनारा, अचानक क्यों बदल दिया Iran पर हमले का प्लान, जानिए क्या है पूरी कहानी

बिना बैंक अकाउंट अब Teenagers भी कर सकेंगे UPI पेमेंट, Paytm ने लॉन्च किया नया Pocket Money फीचर

Inder Kaur murder case : इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का दबाव, पंजाबी सिंगर इंदर कौर की किडनैपिंग के बाद हत्या, नहर में मिला शव, आरोपी कनाडा फरार

ट्रंप-शी वार्ता ने भारत के लिए क्यों बजाई खतरे की घंटी? बदलती दुनिया में कितना तैयार है भारत

क्या मंदिरों के सोने पर है मोदी सरकार की नजर? वित्त मंत्रालय ने बताया सच

सभी देखें

नवीनतम

अमित शाह की अध्यक्षता में हुई मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक, सीएम योगी समेत 4 राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल

सीएम योगी के विजन से यूपी बना ‘एक्सप्रेसवे स्टेट’, 1900 KM नेटवर्क के साथ विकास को मिली रफ्तार

सीएम योगी की सख्ती से टले 2 बाल विवाह, प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से सुरक्षित हुआ बेटियों का भविष्य

सीएम डॉ. मोहन यादव ने मां दंतेश्वरी के किए दर्शन, गृह मंत्री अमित शाह संग बस्तर बैठक में विकास पर जोर

Delhi-NCR और उत्तर भारत में भीषण गर्मी का कहर, कई शहरों में तापमान 47 डिग्री के पार, IMD की चेतावनी

अगला लेख