नाइजीरिया में जिहादियों ने जेल पर किया हमला, सुरक्षा प्रहरी की कर दी हत्या, 600 कैदी भागे

Webdunia
बुधवार, 6 जुलाई 2022 (20:16 IST)
अबुजा। नाइजीरिया की राजधानी अबुजा में जेल पर जिहादियों ने हमला कर दिया, जिसके बाद करीब 600 कैदी भाग गए। विद्रोहियों ने हमला कर ड्यूटी पर मौजूद एक सुरक्षा प्रहरी की भी हत्या कर दी।हालां‍कि जेल से भागे करीब 300 कैदियों को पकड़ लिया गया है।

अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने इस घटना के लिए इस्लामी चरमपंथी विद्रोहियों को जिम्मेदार ठहराया है। अधिकारियों ने बताया कि जेल से भागे करीब 300 कैदियों को पकड़ लिया गया है।

नाइजीरिया के गृह मंत्रालय के स्थाई सचिव शुऐब बेलगोर के मुताबिक विद्रोहियों ने मंगलवार रात को अबुजा में कुजे जेल पर हमला कर ड्यूटी पर मौजूद एक सुरक्षा प्रहरी की हत्या कर दी। अबुजा के कुजे इलाके में रात करीब 10 बजे गोली चलने की आवाज सुनी गई। हमलावरों ने विस्फोट कर जेल में घुसने के लिए रास्ता बनाया।

जेल पर हमला करने वाले इस्लामी चरमपंथी देश के उत्तर-पूर्व हिस्से में एक दशक से अधिक समय से चरमपंथी गतिविधियों में संलिप्त हैं। बेलगोर ने कहा, हमारा मानना है कि वे बोको हराम हैं। वे सह-षड्यंत्रकारियों के लिए विशेष रूप से आए थे।

उन्होंने कहा, हमने जेल से भागे करीब 600 कैदियों में से लगभग 300 को पकड़ लिया है। नाइजीरिया के जिहादियों ने देश के उत्तर-पूर्व हिस्से में कई बार जेल पर हमला किया है, लेकिन राजधानी में इस तरह का यह पहला हमला है।(भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ऑपरेशन सिंदूर और 'उधार का चाकू', क्या है चालबाज चीन का इससे संबंध

सेनेटरी पैड के पैकेट पर राहुल गांधी ने लगवा दी अपनी तस्वीर, बीजेपी ने कर दिया कबाड़ा

पलक्कड़ में Nipah Virus की पुष्टि, लॉकडाउन जैसे हालात, केरल में अलर्ट जारी

कौन है गैंगस्टर अमित दबंग, जिसे शादी के लिए मिली 5 घंटे की पैरोल

प्रधानमंत्री मोदी को त्रिनिदाद एवं टोबैगो का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

सभी देखें

नवीनतम

पटना में उद्योगपति गोपाल खेमका की हत्या से हड़कंप, क्लब से लौटते ही हमलावरों ने मारी गोली

LIVE: 5 देशों की यात्रा के तीसरे चरण में अर्जेंटीना पहुंचे पीएम मोदी

Indore Metro कॉरिडोर पर ट्रॉली का हुआ ट्रायल, प्रबंध संचालक ने किया निरीक्षण

शिवराज सिंह बोले- महिलाओं को होगी सालाना 10 लाख से ज्‍यादा की आय, सरकार बनाएगी आर्थिक रूप से सशक्त

भारत-ईएफटीए व्यापार समझौता कब होगा लागू, मंत्री पीयूष गोयल ने दिया यह जवाब

अगला लेख