अमेरिकी मदद नहीं मिली तो ताइवान पर कब्जा कर सकता है चीन : जोसेफ वू

Webdunia
सोमवार, 23 जुलाई 2018 (23:45 IST)
ताइपे। ताइवान के विदेश मंत्री जोसेफ वू ने कहा है कि अमेरिका से मिलने वाली सैन्य सहायता के बिना ताइवान की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है। वू ने अमेरिकी न्यूज नेटवर्क सीएनएन को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि यदि अमेरिका से मिलने वाली सैन्य सहायता बंद कर दी जाती है तो चीन अपनी सैन्य ताकत का इस्तेमाल कर ताइवान पर कब्जा कर सकता है।
 
 
उन्होंने कहा कि ताइवान की सरकार का ऐसा मानना है कि पिछले कुछ वर्षों के दौरान अमेरिका के साथ उसके संबंध काफी मजबूत हुए हैं। इसके बावजूद अमेरिका को ताइवान की सैन्य सहायता के अलावा कूटनीतिक मदद भी जारी रखना काफी महत्वपूर्ण है।
 
वू ने कहा कि यदि ताइवान को मिलने वाली अमेरिकी सैन्य सहायता रोक दी जाती है तो चीन इसका लाभ उठाकर ताइवान पर कब्जा करने की कोशिश करेगा। गौरतलब है कि चीन काफी लंबे समय से ताइवान को फिर से अपने में मिलाने का प्रयास कर रहा है।
 
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने इस वर्ष मार्च में अपने एक भाषण में कहा था कि ताइवान को चीन में मिलाना उनके देश के सभी लोगों की आकांक्षा है। अमेरिकी रक्षामंत्री जेम्स मैटिस के इस वर्ष जून में चीन दौरे के समय भी चीनी राष्ट्रपति ने अपने एक बयान में कहा कि चीन 'एक इंच जमीन भी नहीं छोड़ेगा'। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सर्वे में बड़ा खुलासा, 82 फीसदी दिव्यांगों का बीमा नहीं, 42% आयुष्मान योजना से अनभिज्ञ

नीतीश कुमार ने किया वादा, भाजपा से फिर कभी नहीं तोड़ेंगे नाता

म्यांमार में मुश्किलें कम नहीं, भूकंप की त्रासदी से उबरने का संघर्ष, विद्रोहियों से भी जंग

संघ मुख्यालय पहुंचने वाले दूसरे पीएम बने मोदी, क्यों खास है यह दौरा?

म्यांमार की मदद के लिए भारत ने चलाया 'ऑपरेशन ब्रह्मा', जानिए क्या-क्या भेजा

सभी देखें

नवीनतम

उत्तर प्रदेश में घर में घुसकर मां और बेटी की हत्या

LIVE: देश के कई इलाकों में दिखा चांद, आज मनाई जाएगी ईद

Eid ul Fitr 2025 : चांद का हुआ दीदार, देशभर में आज मनाई जाएगी ईद

उज्जैन में विक्रमादित्य के नाम से स्थापित हो न्याय से जुड़ी राष्ट्रीय संस्था : मोहन यादव

पाकिस्तानी सेना के ड्रोन हमलों में 12 आतंकी ढेर

अगला लेख