कमला हैरिस के नाम की घोषणा के बाद बिडेन ने 24 घंटे में जुटाए 2.6 करोड़ अमेरिकी डॉलर

Webdunia
गुरुवार, 13 अगस्त 2020 (11:22 IST)
विलमिंगटन (अमेरिका)। अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बिडेन द्वारा भारतीय मूल की सीनेटर कमला हैरिस को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार (रनिंग मेट) चुने जाने के बाद उनके अभियान को 2.6 करोड़ अमेरिकी डॉलर का चंदा मिला है।
ALSO READ: US Elections 2020: बिडेन ने कमला हैरिस को बनाया उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार
ऐसा पहली बार हुआ है, जब कोई अश्वेत महिला देश की किसी बड़ी पार्टी की ओर से उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार बनी हैं। बिडेन ने बुधवार को कहा कि यह दिल को छूने वाला है, काफी उत्साहित करने वाला है। बिडेन अभियान को उम्मीद है कि इससे चुनाव तारीख से पहले अंतिम चरण में चंदे के रूप में बड़ी धनराशि जमा करने को बल मिलेगा।
ALSO READ: जो बिडेन ने अपने दस्तावेजों में कमला हैरिस के लिए लिखा 'प्रतिभाशाली'
अब डेमोक्रेट्स भले ही राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रिपब्लिकन पार्टी द्वारा जुलाई महीने में जुटाए गए 30 करोड़ अमेरिकी डॉलर की राशि को पीछे नहीं छोड़ सके हों, लेकिन वे इस राशि के करीब पहुंच रहे हैं और ऐसी उम्मीद है कि चंदा इकट्ठा करने में हैरिस एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। बुधवार को 77 वर्षीय बिडेन अपने रनिंग मेट हैरिस के साथ पहली बार सार्वजनिक तौर पर नजर आए। बिडेन ने कहा कि वे दोनों अमेरिका के पुनर्निर्माण और इसके लोगों के बेहतर भविष्य के लिए काम करने को तैयार हैं।
 
बिडेन ने कहा कि जैसा कि आप सभी जानते हैं कि कमला तेजतर्रार हैं। वे मजबूत हैं। उनके पास अनुभव है। वे इस देश के मध्यम वर्ग और मध्यम वर्ग की श्रेणी में आने के लिए संघर्ष कर रहे लोगों के लिए एक सिद्ध योद्धा हैं। कमला जानती हैं कि शासन कैसे किया जाता है। यदि हैरिस उपराष्ट्रपति बन जाती हैं तो वे इस पद पर आसीन होने वाली अमेरिका की पहली महिला होंगी और देश की पहली भारतीय-अमेरिकी और अफ्रीकी-अमेरिकी उपराष्ट्रपति होंगी। हैरिस (55) के पिता अफ्रीकी (जमैका से) और मां भारतीय हैं। वे अमेरिका के कैलीफोर्निया से सीनेटर हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

तहव्वुर हुसैन राणा को भारत लाने से फिर बेनकाब होगा पाकिस्तान, जानिए कैसे रची थी 26/11 मुंबई आतंकी हमले की साजिश

तहव्वुर राणा को मिलेगी मौत की सजा? पूर्व गृह सचिव बोले- उसे 26/11 हमले के बारे में सब पता था

क्या नीतीश कुमार होंगे उपप्रधानमंत्री, भाजपा नेता ने की मांग

2 साल में एमपी की सड़कें होंगी अमेरिका जैसी, केंद्रीय मंत्री गडकरी ने दी बड़ी सौगात, CM यादव बोले- लौट रहा गौरवशाली इतिहास

वक्फ संशोधन अधिनियम को TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने दी सुप्रीम कोर्ट में चुनौती

सभी देखें

नवीनतम

जानें क्या हैं मध्यप्रदेश का आनंदपुर धाम जहां आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आ रहे

LIVE: पीएम मोदी ने वाराणसी को दी 3,880 करोड़ की 44 परियोजनाओं की सौगात

भारत को टैरिफ छूट से चीन को बड़ा झटका, ट्रंप के एक फैसले ने बदले समीकरण

तहव्वुर राणा ने डेविड हेडली को दिलाया था भारत का वीजा, पुलिस अधिकारी का खुलासा

हवा में टूटकर नदी में गिरा हेलीकॉप्टर, 6 की मौत

अगला लेख