कमला हैरिस का ट्रंप पर तंज, कहा वे हमारे लोकतंत्र को तानाशाही में बदलना चाहते हैं

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 10 जुलाई 2024 (14:28 IST)
US Presidential Election: अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस (Kamala Harris) ने मंगलवार को कहा कि पूर्व राष्ट्रपति और रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद के चुनाव के संभावित उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) अमेरिकी लोकतंत्र को तानाशाही में बदल देंगे।

ALSO READ: अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव: बाइडन हटे तो क्या कमला हैरिस को मिलेगा अवसर?
 
हैरिस ने बाइडन-हैरिस के लिए एक राष्ट्रीय कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए लास वेगास में कहा कि डोनाल्ड ट्रंप हमारे लोकतंत्र को तानाशाही में बदलना चाहते हैं। यह कार्यक्रम पूरे देश में एशियाई अमेरिकी, मूल हवाई नागरिक और प्रशांत द्वीपसमूह (एएएनएचपीआई) के मतदाताओं, समुदायों और नेताओं को संगठित करेगा।

ALSO READ: क्या अमेरिकी चुनाव में ट्रंप मारेंगे बाजी? जानिए क्या कहता है सर्वेक्षण
 
हैरिस ने ट्रंप पर यह आरोप लगाया : हैरिस ने आरोप लगाया कि ट्रंप के सलाहकारों ने 900 पृष्ठों का एक 'ब्लूप्रिंट' तैयार किया है जिसे वे 'प्रोजेक्ट 2025' बता रहे हैं जिसमें ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में किए जाने वाले कार्यों का विवरण है। इसमें सामाजिक सुरक्षा में कटौती करना, इंसुलिन पर 35 डॉलर की सीमा को खत्म करना, शिक्षा विभाग खत्म करना और 'हीड स्टार्ट' जैसे कार्यक्रमों को समाप्त करने जैसे कदम शामिल हैं।
 
उपराष्ट्रपति ने दर्शकों की तालियों की गड़गड़ाहट के बीच कहा कि कोई गलती न करें, अगर ट्रंप को मौका मिला तो वे प्रत्येक राज्य में गर्भपात पर रोक लगाने के लिए राष्ट्रीय गर्भपात प्रतिबंध पर हस्ताक्षर करेंगे। लेकिन हम यह होने नहीं देंगे, क्योंकि हम महिलाओं पर भरोसा करते हैं। सरकार को महिलाओं को यह बताने की जरूरत नहीं है कि उन्हें अपने शरीर के साथ क्या करना चाहिए? हैरिस ने कहा कि यह 'हमारे जीवन' का सबसे महत्वपूर्ण चुनाव है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

stampede : बेंगलुरु में भगदड़ की घटना में 11 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, खरगे बोले- हादसा दुर्भाग्यपूर्ण

क्या आपका 500 रुपए का नोट नकली तो नहीं? इस तरह पहचानें Fake currency

Stampede : चिन्नास्वामी स्टेडियम में अंदर RCB का जश्न, बाहर लोगों की भगदड़, फोटो खिंचवाने में लगे थे कांग्रेस नेता, BJP ने लगाया आरोप

यादव के बेटे तेज प्रताप के 'जयचंद' जिक्र का क्या है मतलब, जानें क्यों गद्दारों को कहा जाता है 'जयचंद'

राहुल गांधी का लंगड़े घोड़े वाला बयान कमलनाथ, दिग्विजय की सियासत से रिटायरमेंट का संकेत?

सभी देखें

नवीनतम

जापान में तेजी से घट रही जन्म दर, सरकार ने जारी किए आंकड़े

अब आसानी से मिलेगा तत्काल टिकट, 10 मिनट सिर्फ आधार OTP से कर सकेंगे बुकिंग

भगदड़ की बड़ी घटनाएं जब बड़ी संख्या में जनहानि से दहल गया देश, जानिए क्यों होते हैं ऐसे हादसे

तो न्यायपालिका में लोगों का विश्वास खत्म हो जाएगा, CJI गवई ने किस बात को लेकर किया आगाह

बेंगलुरु भगदड़ पर कपिल देव ने कहा, जश्न से ज्यादा महत्वपूर्ण हैं जिंदगियां

अगला लेख