बाजवा ने 22 कट्टर आतंकवादियों की फांसी की सजा की पुष्टि की

Webdunia
शनिवार, 29 दिसंबर 2018 (17:01 IST)
रावलपिंडी। पाकिस्तान के सेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा ने शुक्रवार को 22 कट्टर आतंकवादियों की मौत की सजा की पुष्टि कर दी। इन लोगों को बम विस्फोट तथा हमला कर 176 लोगों की हत्या करने के मामले में सैन्य अदालत ने दोषी ठहराया था। मारे गए लोगों में सैनिकों, कानूनी प्रवर्तन एजेंसी तथा आम नागरिक शामिल थे।
 
 
सेना की मीडिया इकाई इंटरसर्विसेज पब्लिक रिलेशंस ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी है। विज्ञप्ति में बताया गया कि ये लोग पाकिस्तान के सशस्त्र बलों/ कानूनी प्रवर्तन एजेंसी के जवानों की नृशंस हत्या, बम विस्फोट कर संचार ढांचों, पुलिस केंद्रों, शैक्षणिक संस्थानों को नष्ट करने तथा निर्दोष नागरिकों की हत्या की घटनाओं में शामिल थे। इन लोगों के पास से हथियार और विस्फोटक सामग्रियां भी बरामद हुई थीं।
 
विज्ञप्ति के अनुसार इन सभी को 176 लोगों की हत्या, जिसमें सशस्त्र बलों के 19 जवान, 41 पुलिस/ आयकर अधिकारियों तथा 116 नागरिकों की हत्या करने तथा 217 लोगों को घायल करने के आरोप में दोषी ठहराया गया था। इन आतंकवादियों में से 6 आतंकवादी मार्च 2013 में कराची के अब्बास शहर में हुए बम विस्फोट की वारदात में शामिल थे। इस घटना में 57 लोगों की मौत हो गई थी।
 
दोषी ठहराए गए अन्य आतंकवादी अप्रैल 2006 में रावलपिंडी के निश्तार पार्क में आत्मघाती हमला करने की वारदात में शामिल थे। उस घटना में 54 लोग मारे गए थे। दोषियों के खिलाफ सेना की अदालत में मामला चला। अदालत ने 15 अन्य लोगों को कैद की सजा सुनाई है और 2 आरोपियों को बरी कर दिया था। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भारत कोई धर्मशाला नहीं, लोकसभा में बोले अमित शाह, इमिग्रेशन बिल 2025 पास

रोहिंग्या हो या बांग्लादेशी घुसपैठिए, सब पर लगेगी लगाम, लोकसभा में गृह मंत्री अमित शाह ने बताया प्लान

Ranya Rao को तीसरी बार झटका, जमानत याचिका नामंजूर, जानिए Gold smuggling case में अब तक क्या-क्या हुआ

Hurun Global rich List : 284 अरबपतियों के पास भारत की GDP का एक तिहाई हिस्सा, मुकेश अंबानी एशिया में सबसे अमीर

क्‍या है सत्‍ता जिहाद जिसे लेकर उद्धव ठाकरे ने साधा पीएम मोदी पर निशाना?

सभी देखें

नवीनतम

राणा सांगा पर सपा सांसद की विवादित टिप्पणी पर राज्यसभा में भारी हंगामा, किसने क्या कहा?

राहुल गांधी प्रयागराज कुंभ में क्यों नहीं गए, रॉबर्ट वाड्रा ने बताया

मध्यप्रदेश में 30 मार्च से शुरु होगा जल गंगा संवर्धन अभियान, बोले CM डॉ. मोहन यादव, अभियान बनेगा जन आंदोलन

LIVE: कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी को सुप्रीम कोर्ट से राहत

प्राइवेट पार्ट में फंसा वॉशर, फायर फाइटर ने रिंग कटर की मदद से निकाला

अगला लेख