कार्ल मार्क्स के 'दी कैपिटल' की मूल प्रति का एक पृष्ठ 5,23,000 डॉलर में नीलाम

Webdunia
बुधवार, 23 मई 2018 (20:10 IST)
बीजिंग। साम्यवाद के जनक कार्ल मार्क्स की एक पांडुलिपि का हस्तलिखित अकेला पृष्ठ 5,23,000 डॉलर में नीलाम हुआ है। माना जाता है कि यह पृष्ठ उनकी प्रसिद्ध किताब 'दी कैपिटल' की एक पांडुलिपि का हो सकता है।
 
 
मीडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक यह पृष्ठ सितंबर 1850 से अगस्त 1853 के बीच लंदन में मार्क्स के 1,250 पृष्ठों की टिप्पणियों का हिस्सा है जिसके आधार पर उन्होंने अपनी पुस्तक 'दी कैपिटल' को लिखा। मार्क्स के आर्थिक विचारों के विकास के अध्ययन की दृष्टि से ये टिप्पणियां महत्वपूर्ण हैं।
 
पांडुलिपि के इस पृष्ठ को चीन के उद्यमी फेंग लुन ने नीलामी के लिए रखा था। सोमवार को इसकी नीलामी की शुरुआती कीमत 3,00,000 युआन रखी गई जिसकी अंतिम बोली 33.4 लाख युआन (5,23,000 डॉलर) लगी। चीन के सरकारी पोर्टल चाइना.ओआरजी.सीएन के अनुसार इसमें ब्रिटेन के बैंक अधिकारी जेम्स विलियम गिलबर्ट की किताब प्रैक्टिकल ट्रिटिस ऑन बैंकिंग (बैंक व्यवसाय पर व्यावहारिक निबंध) पुस्तक के उद्धरण और विश्लेषण शामिल हैं।
 
इस नीलामी में मार्क्स समकालीन चिंतक और उनके साथ मिलकर साम्यवादी घोषणापत्र लिखने वाले फ्रेडरिक एंजल्स की एक हस्तलिखित पांडुलिपि भी 16.7 लाख युआन में नीलाम हुई। यह पांडुलिपि नवंबर 1862 में अखबार 'आलजेमेइने मिलिटरजेइटुंग' में प्रकाशित एंजल्स के लेख की है। रिपोर्ट के अनुसार इस मूल प्रति में एंजल्स ने एक लेख नवंबर 1862 में 'आलजेमेइने मिलिटरजेइटुंग' अखबार के लिए लिखा था। इस साल मार्क्स की 200वीं जयंती है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बेंगलुरु भगदड़ : क्या राज्य सरकार ने DCP की चिट्ठी को किया नजरअंदाज, भीड़ को लेकर दी थी चेतावनी

कोरोना की स्पीड से दहशत, इस साल 65 मौतें, 6000 के पार हुए केस, 24 घंटे में 6 मौतें

डिलीवरी के बाद इंदौर में Corona positive महिला की मौत, ये दूसरी मौत, अब तक मिले 38 मरीज

मणिपुर में बिगड़े हालात, सिर पर डाला पेट्रोल, 5 जिलों में इंटरनेट बंद, कर्फ्यू

सोनम के लिए सड़कों पर सहेलियां, मां-बाप ने बेटी की तस्वीर उलटी लटकाई, कहा जिंदा है सोनम

सभी देखें

नवीनतम

Raja Raghuvanshi murder case : क्या सोनम रघुवंशी उगलेगी कत्ल के राज, शिलांग पुलिस गाजीपुर से ले जा सकती है साथ

राहुल गांधी ने EC पूछा सवाल, हरियाणा महाराष्ट्र की मतदाता सूची से जुड़े डेटा कब तक सौंपेगा निर्वाचन आयोग

Raja Raghuvanshi Murder Mystery: Tourist Guide के सुराग से ऐसे हुआ Sonam की साजिश का पर्दाफाश

मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर बोले CM यादव, पीएम के किए गए कार्य न भूतो, न भविष्यति जैसे

कौशलेन्द्र और अंकिता की दर्दनाक कहानी, 5 मई को शादी, 25 को हनीमून पर रवाना, 29 को हादसा

अगला लेख