Hanuman Chalisa

खालिदा जिया जेल में बीमारी का ढोंग कर रहीं : प्रधानमंत्री हसीना

Webdunia
रविवार, 8 जुलाई 2018 (14:48 IST)
ढाका। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया पर भ्रष्टाचार के लंबित मामलों के सिलसिले में अदालत में पेश होने से बचने के लिए जेल में बीमारी का ढोंग करने का आरोप लगाया है। देश की 3 बार प्रधानमंत्री रहीं खालिदा ढाका की 200 साल पुरानी जेल में 4 महीने से बंद हैं।
 
 
विपक्षी पार्टी बीएनपी की अध्यक्ष खालिदा को जिया चैरिटेबल ट्रस्ट में कथित भ्रष्टाचार के मामले में सुनवाई के लिए कई तारीखें निश्चित किए जाने के बाद भी अदालत नहीं ले जाया गया। प्रधानमंत्री शेख हसीना ने शनिवार को सत्तारूढ़ अवामी लीग की बैठक में कहा कि जिया बीमार हैं लेकिन इतनी भी बीमार नहीं हैं कि अदालत में पेश न हो पाएं।
 
'बीडीन्यूज 24' ने हसीना को उद्धृत करते हुए कहा कि जिया अदालत में पेशी से बचने के लिए बीमारी का नाटक कर रही हैं, क्योंकि वे जानती हैं कि अगर वे सुनवाई में पहुंचीं तो पकड़ी जाएंगी। यह वास्तविकता है। पिछले महीने कि बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के एक नेता ने कहा था कि जिया बेहद बीमार हैं और खुद से चल भी नहीं सकतीं, साथ ही उन्होंने सरकार से उन्हें उनकी इच्छानुसार इलाज कराने की अनुमति देने और इसके लिए उचित कदम उठाने की अपील भी की थी। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CBSE OSM विवाद पर विपक्ष का हमला, ट्रांसफर, ट्रांसफर और धर्मेंद्र प्रधान सेफ

Gel vs AGM vs Lead-Acid Battery : कौन-सी बैटरी है सबसे बेहतर? जानिए फायदे, नुकसान, उम्र और सही उपयोग

CBSE OSM Controversy क्या है और कौन हैं सार्थक सिद्धांत, जिन्होंने पूरी प्रणाली को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे

हवा में उड़ता 'हनुमान भक्त': 10,000 फीट की ऊंचाई पर पैराग्लाइडिंग करते हुए पढ़ी चालीसा, रोंगटे खड़े कर देगा Video

जवानी का वो गुनाह और बुढ़ापे में जेल की सलाखें: वैशाली के 84 वर्षीय बुजुर्ग की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर क्यों दे रही बड़ी सीख?

सभी देखें

नवीनतम

पटना में खान सर के कोचिंग सेंटर पर फायरिंग, गार्ड के साथ मारपीट, 2 दिन में उड़ा देने की धमकी

मैं Cockroach Janta Party के प्रदर्शन में शामिल होऊंगा, सोनम वांगचुक ने जारी किया वीडियो

OSM विवाद के बीच CBSE में बड़ा फेरबदल, लोकांडे प्रशांत सीताराम बने नए चेयरपर्सन, वरुण भारद्वाज को मिली सचिव की जिम्मेदारी, प्रणाली की जांच के लिए बनी कमेटी

4 जून के आसपास केरल पहुंचेगा मानसून! IMD ने बताया कब होगी बारिश की जोरदार शुरुआत

कुशीनगर में बन रहा 450 करोड़ का कृषि विश्वविद्यालय, किसानों की आय बढ़ाने में बनेगा मील का पत्थर : CM योगी

अगला लेख